मोबाइल बैन, 100 गेस्ट, इंटरनेशनल एजेंसी दे रही सिक्योरिटी, ऐसी होगी विजय-रश्मिका की शादी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी उदयपुर में होने जा रही है. जानें क्या है तैयारियां, कितने हैं गेस्ट और कैसी होगी सिक्योरिटी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा वेडिंग

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का इंतजार अब खत्म होने वाला है. एनडीटीवी को मिली एक्सक्लूसिव जानकारी के अनुसार, दोनों सितारे 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी रचाने वाले हैं. शादी का वेन्यू बेहद खास और गोपनीय रखा गया है. शादी आईटीसी ममेंटोस में होगी जो उदयपुर से लगभग 25 किलोमीटर दूर अरावली पहाड़ियों में स्थित है. यह प्रॉपर्टी पूरी तरह से निजी और सुरक्षित है, जहां 117 प्राइवेट विला, एक नदी और झील, अपना प्राइवेट हेलीपैड और पूरी पहाड़ी पर फैला हुआ एस्टेट है, जो आम लोगों की नजरों से पूरी तरह छिपा रहता है.

यह भी पढ़ें: Rashmika-Vijay Wedding LIVE: रश्मिका-विजय पहुंचे उदयपुर, 24 से 26 फरवरी तक चलेगी VIROSH की शादी

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का वेन्यू

यह वेन्यू प्राइवेसी को ध्यान में रखकर चुना गया है, क्योंकि कपल चाहता है कि उनकी शादी एक शांत और अंतरंग आयोजन बने. रिपोर्ट में बताया गया है कि शादी तीन दिनों की होगी और कुल मेहमानों की संख्या लगभग 100 के आसपास रहेगी. कपल और उनके करीबी करीब 50 मेहमानों के साथ कमर्शियल फ्लाइट से उदयपुर पहुंचेंगे.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के वीआईपी मेहमान

उदयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था को पहले से ही कड़ा कर दिया गया है, क्योंकि कई सेलिब्रिटी और VIP मेहमान आने वाले हैं. हालांकि, कोई बड़ी बॉलीवुड या साउथ की बड़ी फिल्मी हस्तियां शामिल नहीं होंगी. मेहमानों में तेलंगाना के कुछ नेता और कुछ फिल्म डायरेक्टर शामिल हो सकते हैं.

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने शादी को दिया VIRSOH नाम

कपल ने अपनी शादी को "द वेडिंग ऑफ VIROSH' नाम दिया है. यह नाम उनके फैंस ने सालों पहले दोनों के नामों को जोड़कर बनाया था, VIjay + RASHmika = VIROSH. दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक दिल छू लेने वाला मैसेज शेयर किया है, जिसमें उन्होंने फैंस का शुक्रिया अदा किया है. उन्होंने लिखा, 'हमारे सबसे प्यारे प्यार करने वालों, हमने कोई प्लान बनाने से पहले, कुछ चुनने से पहले, आप पहले से ही वहां थे. इतने प्यार से आपने हमें एक नाम दिया VIROSH. इसलिए आज हम पूरे दिल से आपकी इज्जत में अपनी शादी का नाम 'द वेडिंग ऑफ VIROSH' रख रहे हैं. आप हमेशा हमारे साथ हैं.'

Advertisement

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की सिक्योरिटी

शादी को पूरी तरह प्राइवेट रखने के लिए इंटरनेशनल सिक्योरिटी एजेंसी को भी हायर किया गया है, जो लोकल राजस्थान पुलिस के साथ मिलकर वेन्यू की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी. कोई फोन या कैमरा पॉलिसी सख्त होगी ताकि कोई लीक न हो. रश्मिका और विजय दोनों ने हाल ही में उदयपुर के लिए रवाना होकर एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए, जहां वे फॉर्मल लुक में साथ नजर आए

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: जंग का 16वां दिन... महायुद्ध जारी, तबाही बहुत भारी! | Hormuz | Mojtaba Khamenei