मिथुन चक्रवर्ती के फनी एक्शन सीन, लट्टू की तरह घूम कर विलेन को मारी इतनी लातें...देखें 4 मजेदार वीडियो

मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी एक्टिंग और जबरदस्त परफॉर्मेंसेज से खूब नाम-शौहरत और फैन फॉलोइंग कमाई लेकिन इस बीच उनकी फिल्मों के कुछ ऐसे सीन भी रहे जो उस वक्त तो धांसू एक्शन सीन लगे लेकिन आज फनी कंटेंट के तौर पर देखे जाते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मिथुन चक्रवर्ती के फनी फाइट सीन
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड फिल्मों में एक्शन और रोमांस की एक खास जगह रही है. जिस एक्टर ने इन दो मामलों में बाजी मार ली उसकी समझिए हिट फिल्म की गारंटी पक्की. इस मामले में कई एक्टर्स ने महारथ हासिल की और हिंदी सिनेमा को कई हिट फिल्में दीं. आज भी एक्शन का नाम लिया जाता है धर्मेंद्र, जितेंद्र, अमिताभ बच्चन, सलमान, आमिर, थोड़े बहुत शाहरुख खान भी एक्शन में हाथ आजमा चुके हैं लेकिन इन्होंने इस मामले वो पॉपुलैरिटी हासिल नहीं की जो मिथुन चक्रवर्ती के हिस्से आई. ये कुछ कुछ इस तरह का एक्शन रहा जिसने उस वक्त तो लोगों को दांतों तले उंगली चबाने पर मजबूर किया लेकिन आज लोगों को खूब हंसा रहे हैं फनी एक्शन सीन के तौर पर वायरल हो रहे हैं. 

हम यहां आपको मिथुन दा के तीन सीन दिखाने जा रहे हैं जिनका लॉजिक से कोई लेना देना नहीं है. इसिलए खबरदार जो आपने इन्हें लेकर हमें जज किया तो. वायरल क्लिप में आप देखेंगे कि सबसे पहले तो मिथुन अपनी हीरोइन से खुद को मारने को कहते हैं. वह पैर पर डंडा मारती, डंडा टूट जाता है. वह हाथ पर डंडा मारती है, डंडा टूट जाता है. इसके बाद मिथुन उससे अपने सिर पर डंडा मारने को कहते हैं...वह हिचकती है लेकिन मिथुन की जिद पर वह मारती है और उनके सिर से खून निकल आता है. अगले सीन में कुछ गुंडे मिथुन को घेर लेते हैं. वे अपने अपने हथियार उन पर फेंकते हैं. मिथुन एक बार देखते हैं जरा झुकते हैं और फिर ये हथियार वापस उन्हीं गुंडों को घायल कर देते हैं. तीसरे सीन में मिथुन बाइक से ऐसी छलांग लगाते हैं रस्सी लेकर सीधे जलने की कगार पर खड़ी एक्ट्रेस को बचाने के लिए कूद पड़ते हैं.

हमारे पास मिथुन दा का एक और वायरल क्लिप है. इस क्लिप में मिथुन जमीन पर घूमते हुए पुनीत इस्सर को ऐसे किक मारते हैं और एक बार में इतनी सारी कि वो संभल ही नहीं पाते. आप भी देखें मजेदार वीडियो.
 

Advertisement

नीचे दिए गए वीडियो में तो मिथुन शक्तिमान तो क्या सुपर मैन तक को मात देते दिख रहे हैं. वह हवा में गुलाटियां मारते हैं फिर हवा में उड़ते हुए गुंडे की आंखें फोड़ते हैं.

Advertisement

इसके बाद जो वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं उसे देखकर तो आप समझ जाएंगे कि जो मसाला आप साउथ में देखकर उत्साहित होते हैं कुछ ऐसा ही कंटेंट हमारे मिथुन दा भी बना रहे थे. भई गुंडा गोली चलाता है और मिथुन दा उन गोलियों को कैच करके, अपने उंगलियों में फंसाकर उसे ही लहूलुहान कर देते हैं. ये कोई और कर सकता है. यकीन नहीं आता तो खुद देख लीजिए वीडियो.

Featured Video Of The Day
कोचिंग के अंदर का 'वो' सच! गिरफ्तार होंगे खान सर? | Khan Sir vs Raushan Sir
Topics mentioned in this article