रितेश देशमुख की फिल्म 'मिस्टर मम्मी' का गाना 'चुपके चुपके' ने मचाया धूम, एक्टर के परफॉर्मेंस ने जीता फैंस का दिल

रितेश देशमुख स्टारर फिल्म मिस्टर मम्मी के पहले सॉन्ग 'चुपके चुपके' रिजीज हो गया है और इस फिल्म में एक्टर ने फैंस का दिल जीत लिया है. इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख भी हैं. इस फिल्म का दूसरा गाना 'पापाजी पेट से' आज रिलीज किया गया.

विज्ञापन
Read Time: 11 mins
रितेश देशमुख की फिल्म 'मिस्टर मम्मी' का गाना 'चुपके चुपके' ने मचाया धूम
नई दिल्ली:

रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) स्टारर फिल्म मिस्टर मम्मी (Mister Mummy) के पहले सॉन्ग 'चुपके चुपके' रिजीज हो गया है और इस फिल्म में एक्टर ने फैंस का दिल जीत लिया है. इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख भी हैं. इस फिल्म का दूसरा गाना 'पापाजी पेट से' (Papaji Pet Se) आज रिलीज किया गया. यह गाना स्नेहा खानवलकर द्वारा कंपोज़ किया गया है, जबकि गाया गया है अमित गुप्ता और स्नेहा खानवलकर द्वारा. इस मनोरंजक ट्रैक का क़्वरकी कांसेप्ट फिल्म की कहानी से बखूबी रिलेट करता है. इस पूरे गाने में रितेश देशमुख का परफॉर्मेंस देखने लायक है. यह गाना अपने आप में बहुत प्यारा है. लोग निश्चित रूप से इस गाने को पसंद करेंगे.

टी सीरीज द्वारा प्रस्तुत मिस्टर मम्मी हेक्टिक सिनेमा प्रोडक्शन और बाउंड स्क्रिप्ट पिक्चर्स लिमिटेड प्रोडक्शन की फिल्म है, जिसमें रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा लीड रोल में नजर आएंगे. शाद अली द्वारा निर्देशित 'मिस्टर मम्मी' टी-सीरीज, शिव अनंत और शाद अली द्वारा निर्मित है. हाल ही में एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी अगली फिल्म की पोस्टर शेयर की थी. इस पोस्टर में रितेश प्रेग्नेंट नजर आए थे. इस पोस्टर को शेयर करते हुए जेनेलिया ने लिखा है, ट्विस्टेड, हंसी की सवारी और कहानी ऐसी जो पहले कभी नहीं देखी गई. दिल खोलकर हंसने के लिए तैयार हो जाइए, जब तक आपका पेट दर्द न करे. इस पोस्टर पर काफी सारे लाइक्स और कमेंट्स आए हैं. कई फैंस ने रितेश की फोटो पर लिखा है, हेलो मिस्टर मम्मी. तो वहीं कई फैंस ने इस फिल्म की रिलीज का इंतजार है. 

अब तक हम जानते हैं कि नारी शक्ति बच्चे को जन्म देती है. लेकिन अब समय बदल रहा है. टी-सीरीज ने अलग हटकर कॉन्टेंट पेश किया है. फिल्म में रितेश और जेनेलिया प्रेगनेंट दिख रहे हैं. इस कॉमेडी ड्रामा की पंच लाइन निश्चित रूप से लोगों को गुदगुदाएगी और इसकी कॉमिक टाइमिंग देखने लायक होगी. इस फिल्म की कहानी एक ऐसे कपल के इर्द गिर्द घूमती है, जिनकी सोच बच्चे की बात आने पर एक दूसरे से बिलकुल अलग हो जाती है.  इस फिल्म में  कॉमेडी, ड्रामा, खुलासे और इमोशन देखने को मिलेगा. 

Advertisement

इस पोस्टर को टी सीरीज ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा है, हंसी और हास्य नाटक का एक रोलरकोस्टर. यह फिल्म जल्द ही 18 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
 

Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी पर ओवैसी का 'मुस्लिम कार्ड'!
Topics mentioned in this article
Mister Mummy
Mister Mummy Movie
Mister Mummy Upcoming Movie
Chupke Chupke Song Out
 Riteish Deshmukh
Riteish Deshmukh And Genelia D'Souza
Riteish Deshmukh And Genelia D'souza Romantic Video Viral
Riteish Deshmukh And Genelia D'souza Video
Riteish Deshmukh And Genelia D'souza Video Viral