Mirzapur The Movie Review: सिनेमाघरों में रिलीज हुई मिर्जापुर द मूवी, जानें कैसी है गुड्डू पंडित, कालीन भैया और मुन्ना की फिल्म

Mirzapur The Movie Review: प्राइम वीडियो सीरीज मिर्जापुर पर बनीं मिर्जापुर द मूवी 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसमें गुड्डू पंडित, कालीन भैया और मुन्ना भैया वापसी करते हुए नजर आ रहे हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Mirzapur The Movie Review: मिर्जापुर द मूवी का फर्स्ट डे फर्स्ट शो रिव्यू
नई दिल्ली:

Mirzapur The Movie Review In Hindi: प्राइम वीडियो की पॉपुलर सीरीज मिर्जापुर पर बनी फिल्म मिर्जापुर द मूवी सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. 4 सितंबर 2026 को बड़े पर्दे पर आई एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन MGM स्टूडियोज की ‘मिर्जापुर: द मूवी' का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, इसे पुनीत कृष्णा ने लिखा है और एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म के को-प्रोड्यूसर कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी हैं. ‘मिर्जापुर: द मूवी' में गुड्डू पंडित, कालीन भैया और मुन्ना भैया के किरदार में अली फजल, दिब्येंदु और पंकज त्रिपाठी की वापसी हो रही है. आइए आपको बताते हैं कैसी है फिल्म मिर्जापुर द मूवी.

मिर्जापुर द मूवी की कहानी

फिल्म 2018 से शुरू होती है, जिसमें पंकज त्रिपाठी पहले ही सीन से शह और मात का खेल खेलते नजर आते हैं. वहीं जितेंद्र कुमार और अली फजल की जोड़ी भी शानदार है. फिल्म में कैरेक्टर भले ही पुराने हैं. लेकिन नए ट्विस्ट ने फिल्म को दिलचस्प बनाया है. रवि किशन बब्बन के रोल में हैं, जो अपराध की दुनिया का बड़ा खिलाड़ी है. मुन्ना भैया का कैरेक्टर पहले एक घंटे में कतई भौकाली नहीं है. फिल्म में रवि किशन को बड़ा और प्रमुख रोल दिया गया है, जिसे ताकत चाहिये और उसकी नजर मिर्जापुर की गद्दी पर है. मुन्ना भैया का भौकाल फिल्म में एक घंटे के बाद देखने को मिलता है. 

Featured Video Of The Day
सैयद सुहैल का शो: तिब्बत में भूकंप, नेपाल में तबाही के बाद राहत-बचाव अभियान जारी
Topics mentioned in this article
Mirzapur The Movie 4 September 2026
Bollywood