भारत की सबसे पॉपुलर सीरीज, IMDb पर मिली 9 रेटिंग, OTT के बाद क्या बन पाएगी बॉक्स ऑफिस की धुरंधर?

OTT पर इस वेब सीरीज का पहला सीजन 2018 में आया था. मिर्जापुर के तीन सीजन आ चुके हैं. पहला सीजन साल 2018 में आया था. दूसरा सीजन 2020 में आया और इसके बाद 2024 जुलाई में आया था. अब इस सीरीज पर फिल्म थियेटर्स में आ रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
'मिर्जापुर: द फिल्म' की शूटिंग खत्म
Social Media
नई दिल्ली:

भारत की सबसे चर्चित और लोकप्रिय वेब सीरीज में से एक मिर्जापुर  के बड़े पर्दे पर लौटने को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. अमेजन एमजीएम स्टूडियोज और एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत तथा पुनीत कृष्णा द्वारा निर्मित मिर्जापुर: द फिल्म भारत की सबसे बड़ी क्राइम-थ्रिलर ओटीटी फ्रैंचाइजी मिर्जापुर का फिल्मी रूपांतरण है. जब से मिर्जापुर: द फिल्म की घोषणा हुई है, तब से ही फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच निर्माताओं ने एक बड़ा और रोमांचक अपडेट साझा किया है. मिर्जापुर: द फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म का अंतिम शेड्यूल आधिकारिक तौर पर रैप हो गया है.

यह भी पढ़ें: आखिर क्यों उस सिनेमाघर के बाहर बैठे रहे Suniel Shetty जिसमें चल रही थी Border 2, पूरी फैमिली थी अंदर

निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर फ्रैंचाइजी के दमदार और रोमांचक थीम म्यूजिक के साथ एक पोस्ट साझा करते हुए रैप की घोषणा की. पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, "It's a wrap! #MirzapurTheFilm Video courtesy: Tushil Pujari"

Advertisement

इसके अलावा, मिर्जापुर: द फिल्म ने ऑरमैक्स सिनेमैटिक्स की मोस्ट अवेटेड हिंदी फिल्मों की सूची में भी अपनी जगह बना ली है. यह फिल्म निस्संदेह दर्शकों की सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, खासतौर पर इसलिए क्योंकि फैंस एक बार फिर मुन्ना भैया के आइकॉनिक किरदार को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं.

यह भी पढ़ें: जॉन अब्राहम का लेटेस्ट लुक देख फैन्स का हुआ मूड खराब, लोग पूछने लगे- ये असली जॉन है?

Advertisement

पुनीत कृष्णा द्वारा निर्मित और गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित मिर्जापुर: द फिल्म वर्ष 2026 में रिलीज होने वाली है. फिल्म में मिर्जापुर के सभी चर्चित और लोकप्रिय किरदार नजर आएंगे, जिनमें कलीन भैया (पंकज त्रिपाठी), गुड्डू पंडित (अली फ़ज़ल), मुन्ना त्रिपाठी (दिव्येंदु) और अभिषेक बनर्जी शामिल हैं.

देशभर में सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद, यह फिल्म अपनी थिएट्रिकल रिलीज के आठ हफ्ते बाद भारत सहित 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों  में प्राइम मेंबर्स के लिए स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध होगी.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War: ईरान जंग के बीच Assam से PM Modi का Congress पर बड़ा हमला | Breaking News