मिर्जापुर द मूवी से पहले इन हिट टीवी शो पर बनाई गई फिल्म, एक रही हिट बाकी सब बजट वसूलने में भी रही नाकाम

वेब सीरीज और टीवी शोज को फिल्म में बदलने का ट्रेंड नया नहीं है. 'मिर्जापुर: द मूवी' से पहले भी छोटे पर्दे के तीन पॉपुलर शो ने बड़े पर्दे की राह पकड़ी थी लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ओटीटी पर आकर फ्लॉप साबित हुए ये हिट टीवी शो
Social Media
नई दिल्ली:

वेब सीरीज और टीवी शोज की पॉपुलेरिटी को देखते हुए मेकर्स अक्सर उनकी कहानी को बड़े पर्दे पर ले जाने का फैसला करते हैं. उम्मीद होती है कि छोटे पर्दे पर बना फैन बेस सिनेमाघरों तक भी पहुंचेगा और फिल्म को जबरदस्त कमाई मिलेगी. लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता. कुछ फिल्मों को दर्शकों का प्यार मिला, तो कुछ बॉक्स ऑफिस पर अपनी लागत तक नहीं निकाल पाईं. अब 'मिर्जापुर' जैसी बेहद पॉपुलर सीरीज को फिल्म के रूप में पेश किया जा रहा है. ऐसे में यह देखना दिलचस्प है कि इससे पहले सीरीज और टीवी शोज से बनी फिल्मों का बॉक्स ऑफिस पर क्या हाल रहा.

खिचड़ी रही हिट बाकी सब गईं पिट

टीवी के चर्चित कॉमेडी शो 'खिचड़ी' के किरदारों को जब 2010 में फिल्म के रूप में सिनेमाघरों में लाया गया तो दर्शकों को कहानी में वही पुराना मजाकिया अंदाज देखने को मिला. 'खिचड़ी: द मूवी' का बजट करीब 4 करोड़ रुपये बताया गया था. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 8.1 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. यानी फिल्म ने अपनी लागत से ज्यादा कमाई की और इसे बाकी फिल्मों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन करने वाली फिल्म कहा जा सकता है.

Photo Credit: social media

इसके बाद 2011 में टीवी के पॉपुलर शो 'ऑफिस ऑफिस' के किरदार बड़े पर्दे पर पहुंचे. फिल्म का नाम था 'चला मुसद्दी ऑफिस ऑफिस'. शो की पॉपुलेरिटी के बावजूद फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब नहीं रही. करीब 6.5 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने लगभग 1.4 करोड़ रुपये की कमाई की और बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई.

Photo Credit: social media

'भाभी जी घर पर हैं' भी नहीं बचा पाई बॉक्स ऑफिस पर लाज

टीवी के सबसे पॉपुलर कॉमेडी शोज में शामिल 'भाभी जी घर पर हैं' के किरदारों को भी बड़े पर्दे पर आजमाया गया. 2026 में आई 'भाभी जी घर पर हैं, फन ऑन द रन' से मेकर्स को उम्मीद थी कि शो के चर्चित किरदारों की पॉपुलेरिटी फिल्म को फायदा पहुंचाएगी. फिल्म का बजट करीब 8 से 10 करोड़ रुपये बताया गया. लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी कमाई महज 1.24 करोड़ रुपये रही. यानी शो की पॉपुलेरिटी फिल्म की कमाई में नहीं बदल सकी.

Advertisement

Photo Credit: social media

अब सबकी नजर कालीन भैया पर है. मिर्जापुर जैसी हिट सीरीज पर पर्दे पर एक नए कहानी और पुराने किरदारों के साथ आ रही है. देखना होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना भौकाल मचा पाती है. 

यह भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 पर बनी 2026 की ये सुपर फ्लॉप फिल्म, थियेटर रहे खाली अब OTT पर देख रहे लोग

Advertisement
Featured Video Of The Day
नेपाल जलप्रलय में सबकुछ बह गया... फिर ये हरा मकान कैसे बचा?
Topics mentioned in this article
Mirzapur The Movie
Bhabhi Ji Ghar Par Hain
Khichadi Movie
Office Office All Episode
Entertainment