सनी देओल की फिल्म 'एंथोनी'में विलेन बनेगा मिर्जापुर की ये एक्टर, उम्र में है सनी पाजी से 29 साल छोटा

सनी देओल की फिल्में अपने शानदार एक्शन के साथ-साथ खतरनाक विलेन के लिए जानी जाती हैं. उनकी फिल्मों में विलेन हमेशा से खतरनाक रहे हैं. लेकिन इस बार 'एंथोनी' में सनी देओल के सामने यंग ऐज एक्टर है, जो मिर्जापुर में भी नजर आ चुका है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सनी देओल की फिल्म 'एंथोनी'में विलेन बनेगा मिर्जापुर की ये एक्टर

बॉर्डर 2 में धमाल मचाने के बाद सनी देओल अब अपनी नई फिल्म 'एंथोनी' में एक्शन के तूफान लाने को तैयार हैं. फिल्म की शूटिंग 27 फरवरी 2026 को मुंबई में शुरू हो चुकी है. यह एक हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर है, जिसमें सनी देओल पूरा एक्शन अवतार में नजर आएंगे. सनी देओल की फिल्में अपने शानदार एक्शन के साथ-साथ खतरनाक विलेन के लिए जानी जाती हैं. उनकी फिल्मों में विलेन हमेशा से खतरनाक रहे हैं. लेकिन इस बार 'एंथोनी' में सनी देओल के सामने यंग ऐज एक्टर है, जो मिर्जापुर में भी नजर आ चुका है. 

ये भी पढ़ें: सनी देओल की बॉर्डर 2 को टक्कर दे रही है 63 साल की हीरोइन की ये फिल्म, सिर्फ 6 दिन काम डाले इतने करोड़

सनी देओल के सामने कौन है विलेन

जी हां हम बात कर रहे हैं, विजय वर्मा की. फिल्म 'एंथोनी' में विजय वर्मा मुख्य विलेन का रोल निभा रहे हैं. विजय पहले कई फिल्मों में नेगेटिव शेड वाले किरदार कर चुके हैं, जैसे गैंग ऑफ घोस्ट, दहाड़ और मर्डर मुबारक. अब सनी देओल के खिलाफ उनका ये मुकाबला दर्शकों को रोमांचित करने वाला होगा. विजय और सनी देओल की उम्र में 29 साल का फासला है 'एंथोनी' में लीड एक्ट्रेस के तौर पर साउथ की मशहूर अभिनेत्री ज्योतिका शामिल हैं. यह पहला मौका है जब सनी देओल ज्योतिका के साथ स्क्रीन शेयर कर रहे हैं. ज्योतिका ने बॉलीवुड में डोली सजा के रखना से शुरुआत की थी. वे एक्ट्रेस नगमा की छोटी बहन भी हैं. फिल्म में सनी और ज्योतिका के बीच रोमांस भी देखने को मिलेगा. 

Advertisement

कब रिलीज होगी एंथोनी

एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही 'एंथोनी' के प्रोड्यूसर फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी हैं. डायरेक्टर की कुर्सी पर नए डायरेक्टर बालाजी गणेश बैठे हैं, जिन्होंने पहले एआर मुरुगदोस जैसे बड़े डायरेक्टर के साथ काम किया है. 'एंथोनी' की शूटिंग जुलाई 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है. रिलीज डेट अभी आधिकारिक रूप से घोषित नहीं हुई है, लेकिन 'एंथोनी' की टीम 2027 की शुरुआत में इसे थिएटर में लाने का प्लान बना रही है. बजट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है, लेकिन यह एक बड़े बजट की एक्शन फिल्म बताई जा रही है. 

Featured Video Of The Day
Bengal Elections: Suvendu Adhikari ने पहली कैबिनेट मीटिंग में लिए 6 बड़े फैसले | Mamata Banerjee
Topics mentioned in this article