इस लड़की ने की आलिया भट्ट की ऐसी मिमिक्री, सुनकर आप भी कह देंगे 'सुपर से भी ऊपर'

आलिया भट्ट बॉलीवुड की खूबसूरत और दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक हैं. वह कई फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीत चुकी हैं. उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
चांदनी, आलिया भट्ट
नई दिल्ली:

आलिया भट्ट बॉलीवुड की खूबसूरत और दिग्गज अभिनेत्रियों में से एक हैं. वह कई फिल्मों में अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीत चुकी हैं. उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है. आलिया भट्ट के कुछ फैंस ऐसे भी हैं जो उनकी मिमिक्री करने के लिए भी जाने जाते हैं. अब एक लड़की ने आलिया भट्ट की ऐसी मिमिक्री जिसको देखने के बाद हर कोई हैरान हो सकता है. यह लड़की सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर और यूट्यूबर चांदनी हैं. चांदनी ने आलिया भट्ट की ऐसी मिमिक्री की जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है. 

चांदनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में वह आलिया भट्ट की मिमिक्री करती दिखाई दे रही हैं. वह अभिनेत्री की तरह बोलते हुए रणबीर-आलिया के प्रपोज के बारे में बात करती नजर आ रही हैं. आलिया भट्ट ने बीते दिनों निर्माता-निर्देशक करण जौहर के शो में बताया था कि कैसे रणबीर कपूर ने उन्हें उनकी मौसी के जरिए प्रपोज किया था. 

चांदनी वीडियो में उसी घटना को बताती दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया पर चांदनी की मिमिक्री का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. तमाम सोशल मीडिया यूजर और आलिया भट्ट के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक फैन ने लिखा, 'सुपर से भी ऊपर.' दूसरे ने लिखा, 'आप खुद आलिया से ज्यादा आलिया हैं.' अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'आप ओरिजनल से भी बेहतर हो.' इनके अलावा और भी कई लोगों ने वीडियो पर कमेंट किए हैं. 

Advertisement

'एक विलेन रिटर्न्स' के प्रमोशन के लिए 'सुपरस्टार सिंगर' शो में पहुंचे दिशा पटानी और अर्जुन

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Bengal Election 2026: Malda हिंसा पर TMC प्रवक्ता को सुचरिता ने सुनाई खरी खरी!
Topics mentioned in this article