Michael Advance Booking: माइकल फिल्म की भारत में धमाकेदार एडवांस बुकिंग, ओपनिंग वीकेंड के बिके 1.10 लाख टिकट

Michael Advance Booking: माइकल में भतीजे जाफर ने माइकल जैक्सन को किया जिंदा, भारत में धमाकेदार बुकिंग, बिके 1.10 लाख टिकट.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Michael Advance Booking: माइकल मूवी की एडवांस बुकिंग
नई दिल्ली:

Michael Movie Advance Booking: माइकल जैक्सन की जिंदगी पर बनी हॉलीवुड की म्यूजिकल बायोपिक फिल्म 'माइकल' ने भारत में एडवांस बुकिंग के मामले में इतिहास रच दिया है. वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म के ओपनिंग वीकेंड के लिए देशभर की नेशनल सिनेमा चेन्स में 1.10 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं. कुल एडवांस कलेक्शन 3 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। ओपनिंग डे यानी शुक्रवार के लिए अकेले लगभग 39,000 टिकट बुक हो चुके हैं. यह आंकड़ा हॉलीवुड फिल्मों की भारत में अब तक की सबसे मजबूत एडवांस बुकिंग में चौथा स्थान हासिल कर चुकी है.

यह भी पढ़ें: 82 साल की एक्ट्रेस जिसकी है भूतों से यारी, कहलाती है डरावनी फिल्मों की दादी अम्मा, एक भी मूवी देख ली तो चीख-चीखकर हो जाएगा बुरा हाल 

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने ‘एवेंजर्स: एंडगेम', ‘ओपनहाइमर' और ‘बार्बी' के बाद चौथा स्थान हासिल किया है. इससे पहले की म्यूजिकल बायोपिक फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया गया है. ‘बोहेमियन रैप्सोडी' और ‘एल्विस' जैसी फिल्में अब ‘माइकल' के आगे नहीं टिक पाईं. फिल्म ने भारत में म्यूजिकल बायोपिक की सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

Advertisement

फिल्म की कहानी माइकल जैक्सन की जिंदगी पर आधारित है. मुख्य भूमिका में उनके भतीजे जाफर जैक्सन नजर आ रहे हैं. जाफर की परफॉर्मेंस को शुरुआती रिव्यूज में शानदार बताया जा रहा है. फिल्म का निर्देशन एंटोनी फुकुआ ने किया है, जबकि प्रोड्यूसर ग्राहम किंग हैं, जिन्होंने ‘बोहेमियन रैप्सोडी' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म को सफल बनाया था.

भारत में हमेशा से अच्छी हॉलीवुड फिल्मों का बड़ा बाजार रहा है. फइर माइकल जैक्सन की संगीत की विरासत जितनी दुनियाभर में पॉपुलर है, उतनी ही भारत में भी है. अगर यह ट्रेंड जारी रहा तो ‘माइकल' न सिर्फ रिकॉर्ड तोड़ेगी, बल्कि मॉडर्न सिनेमा में म्यूजिकल आइकॉन्स को कैसे याद किया जाता है, इसे भी फिर से परिभाषित करेगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
एक बटन से ईरान का खात्मा करने वाले थे ट्रंप, न्यूक्लियर कोड भी ले लिए थे... नई रिपोर्ट से हिली दुनिया