Met Gala 2025: पीठ पर पियानो लादे, हाथ में कचरे की थैली, इस अंदाज में मेट गाला पहुंचा ये सिंगर भूल जाएंगे शाहरुख, दिलजीत और कियारा के लुक

Met Gala 2025: शाहरुख खान, दिलजीत दोसांझ, कियारा आडवाणी और प्रियंका चोपड़ा के लुक भी जाएंगे भूल, अगर देखा इस सिंगर का पियानो और कचरे की थैली वाला लुक.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Met Gala 2025: शाहरुख, कियारा और दिलजीत पर भारी पड़ा ये सिंगर
नई दिल्ली:

Met Gala 2025: मेट गाला 2025 ने एक बार फिर फैशन की दुनिया में तहलका मचा दिया है, और इस बार सबसे ज्यादा चर्चा में रहे अमेरिका के मशहूर रैपर-सिंगर आंद्रे 3000 (Andre 3000), जिन्होंने अपने अतरंगी स्टाइल से सबका ध्यान खींचा. अगर आपने आंद्रे 3000 का स्टाइल देख लिया तो आप शाहरुख खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ के स्टाइल को भी भूल जाएंगे. मेट गाला 2025 का थीम 'सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल (Met Gala Theme 2025)' था, जिसे आंद्रे ने अपने अंदाज में पेश किया. आंद्रे 3000 अपनी पीठ पर एक छोटा पियानो बांधकर रेड कार्पेट पर कदम रखा, जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया. यही नहीं, आंद्रे अपनी नई ईपी '7 पियानो स्केचेस' का भी ऐलान किया.

आंद्रे 3000 का यह लुक ब्लैक डैंडीइज्म की थीम को पूरी तरह से दर्शाता था, जो व्यक्तित्व, साहस और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है. उनके इस अनोखे अंदाज में एक कचरे का थैला भी शामिल था. मेट गाला में उनकी यह मौजूदगी सोशल मीडिया पर छा गई. इस तरह आंद्रे ने रचनात्मक सोच का बेजोड़ उदाहरण पेश किया. वैसे भी मेट गाला को सेलेब्रिटीज की अतरंगी ड्रेसेस के लिए ही पहचाना जाता है.

Advertisement

मेट गाला 2025 में भारतीय सितारों ने भी खूब धूम मचाई. शाहरुख खान सब्यसाची के काले सूट में पहुंचे. वो पहली बार मेट गाला में आए थे. जबकि कियारा आडवाणी ने गौरव गुप्ता के डिजाइन में प्रेग्नेंट होने के बावजूद रेड कार्पेट पर शिरकत की. दिलजीत दोसांझ ने प्रबल गुरुंग के डिजाइन किए शेरवानी और पगड़ी में नजर आए.

Featured Video Of The Day
UP TET अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी, रेलवे ने चलाई स्पेशल ट्रेनें, अब सफर की नो टेंशन
Topics mentioned in this article
Met Gala 2025
Met Gala 2025 Theme
Andre 3000
Shah Rukh Khan
Diljit Singh