मिलिए 4000 करोड़ की रामायणम् के रावण से जिसने रॉकी भाई से लंकापति तक का तय किया सफर, दे चुका है 1500 करोड़ की हिट सीरीज

Who is Ramayana Ravana: भारत की सबसे महंगी फिल्म रामायणम् के रावण के बारे में जानते हैं क्या? ये वो एक्टर है जिसकी एक फिल्म सीरीज ने बॉक्स ऑफिस पर 1500 करो़ड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कौन हैं 4000 करोड़ की रामायणम् के रावण
नई दिल्ली:

Who is Ramayana Ravana: रामायणम् भारत की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है. फिल्म का बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. इसको दो पार्ट में बनाया जाएगा. पहला पार्ट दिवाली 2026 पर रिलीज होगी और दिवाली 2027 पर सिनेमाघरों में आएगी. फिल्म में जबरदस्त वीएफएक्स और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा. यही नहीं, फिल्म में कैरेक्टर्स भी बहुत ही चुन-चुनकर लिए गए हैं. लेकिन रामायण के सबसे अहम पात्रों में से एक रावण है. आइए जानते हैं कि 4000 करो़ड़ रुपये की रामायण में रावण का रोल कौन निभा रहा है. 

यश: रॉकी भाई से लंकापति तक का सफर

रणबीर कपूर की ‘रामायणम्' में रावण का किरदार निभाने वाले कन्नड़ सुपरस्टार यश पहले ही बॉक्स ऑफिस पर 1500 करोड़ क्लब की हिट ‘केजीएफ' सीरीज दे चुके हैं. यश का जन्म बेंगलुरु में हुआ. उन्होंने कन्नड़ सिनेमा से शुरुआत की और ‘मिस्टर एंड मिसेज रामचारी' जैसी फिल्मों से लोकप्रियता हासिल की. 

2018 में प्रशांत नील की ‘केजीएफ: चैप्टर 1' ने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया. फिल्म ने विश्व स्तर पर करीब 250 करोड़ रुपये कमाए. फिर 2022 में आई ‘केजीएफ: चैप्टर 2' ने इतिहास रच दिया, करीब 1250 करोड़ रुपये की कमाई. दोनों पार्ट्स को मिलाकर ‘केजीएफ' सीरीज ने 1500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया.

यश की ताकतवर स्क्रीन प्रेजेंस, गुस्सैल अंदाज और मास अपील उन्हें रावण जैसे जटिल, शक्तिशाली और बुद्धिमान नेगेटिव रोल के लिए एकदम परफेक्ट चॉयस बनाती है.

Advertisement

रामायणम्: भारतीय सिनेमा का सबसे महंगा एपिक

नितेश तिवारी (दंगल और छिछोरे) के निर्देशन में बन रही यह दो भाग वाली महागाथा नामित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज और डीएनईजी के साथ तैयार हो रही है. दोनों पार्ट्स का कुल बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, भारतीय सिनेमा का अब तक का सबसे महंगा प्रोजेक्ट. रामायण पार्ट 1 दिवाली 2026 और पार्ट 2 दिवाली 2027 पर रिलीज होगी. फिल्म IMAX फॉर्मेट में भी आएगी. संगीत एआर रहमान और हंस जिमर जैसे दिग्गज दे रहे हैं. VFX पर भारी निवेश किया गया है ताकि एपिक स्केल के साथ इमोशन भी पूरी तरह उभरे.

रामायणम् की मुख्य स्टार कास्ट:

रणबीर कपूर: भगवान राम
यश: रावण
साई पल्लवी: माता सीता
रवि दुबे: लक्ष्मण
सनी देओल: हनुमान

रणबीर ने कहा कि शुरू में उन्होंने राम का रोल ठुकरा दिया था, लेकिन बेटी राहा के जन्म के बाद उनका नजरिया बदल गया. अब यह रोल उनके लिए 'धर्म' जैसा है. हाल ही में न्यूयॉर्क और लॉस एंजिल्स में स्पेशल स्क्रीनिंग हुई, जहां ‘रामा' ग्लिम्प्स को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Ramayana First Review: ‘रामायण के ‘RAMA' ने उड़ाए होश, फर्स्ट रिव्यू में ट्रेड एक्सपर्ट बोले- टीजर नहीं, दिव्य अनुभव

Featured Video Of The Day
Breaking News: सीज़फायर टूटा? हिजबुल्लाह का ड्रोन अटैक, इजरायल पर पहला बड़ा पलटवार
Topics mentioned in this article