Twisha Sharma Death: ट्विशा शर्मा की मौत 12 मई को भोपाल स्थित उसके ससुराल में हुई थी. पुलिस और सीबीआई अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है. बता दें कि ट्विशा शर्मा के परिवार वालों ने पति समर्थ सिंह और सास पर दहेज प्रताड़ना और हत्या करने का आरोप लगाया है. ट्विशा की हत्या का मामला इन दिनों पूरे देश भर में सुर्खियों में बनाया हुआ है. लोग ट्विशा के परिवार को समर्थन करते हुए नजर आ रहे हैं. अब ट्विशा का मामला बॉलीवुड तक पहुंच चुका है. काफी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने ट्विशा मामले में अपनी राय रखी. हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने NDTV से ट्विशा मामले में खास बात की. आइए जानते हैं मीरा चोपड़ा ने क्या कहा.
एक्ट्रेस ने क्या कहा
एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा एनडीटीवी से कहा की ट्विशा अगर अपने ससुराल में असुरक्षित महसूस कर रही थी तो उसको वहां से भाग जाना चाहिए था. उसको अपनी जान सबसे पहले बचानी थी क्योंकि अपनी जान बचाना सबसे ज्यादा जरूरी है. मैंने उसकी सास के इंटरव्यू देखे. मैं एक कड़वी सच्चाई बोलना चाहती हूं कि हमारे देश में एक बहू को बेटी का दर्जा नहीं दिया जाता. जो परिवार बहू को बेटी का दर्जा नहीं दे सकते, उनको अपने बेटों की शादी नहीं कराना चाहिए. गिरिबाला ने जो अपनी बहू के मरने के बाद कहा है वो मैं सोच भी नहीं सकती. उसके कैरेक्टर पर सवाल उठाए हैं और बहुत गंदे स्टेटमेंट दिए हैं.
'तुम एक औरत के बारे में अच्छे शब्द नहीं कह सकतीं'
मीरा ने आगे कहा कि गिरिबाला भी एक औरत हैं और एक औरत होते हुए दूसरी औरत के बारे में अच्छे शब्द नहीं कह सकती और वो भी उसके मरने के बाद ऐसी बातें कह रही हो. पुलिस को जल्द से जल्द गिरिबाला और समर्थ को गिरफ्तार करना चाहिए. सच्चाई सबको पता चलना चाहिए. ट्विशा के परिवार को न्याय मिलना चाहिए.
अगर मीरा के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उन्होंने फिल्म गांधी टॉक्स से प्रोड्यूसर के तौर पर बॉलीवुड में कदम रखा है.
यह भी पढ़ें: Ranveer Singh Video: बैन होने के बाद पहली बार दिखे रणवीर सिंह, एयरपोर्ट पर दिखा वही धुरंधर वाला अंदाज