Mayank Pawar Death: स्प्लिट्सविला 7 के कंटेस्टेंट मयंक पवार का निधन,37 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

Mayank Pawar Death: रियलिटी टीवी और फिटनेस जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. एमटीवी स्प्लिट्सविला सीजन 7 के मशहूर कंटेस्टेंट मयंक पवार का 37 साल की उम्र में निधन हो गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Mayank Pawar Death: स्प्लिट्सविला 7 के कंटेस्टेंट मयंक पवार का निधन
नई दिल्ली:

Mayank Pawar Death: रियलिटी टीवी और फिटनेस जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. एमटीवी स्प्लिट्सविला सीजन 7 के मशहूर कंटेस्टेंट मयंक पवार का 37 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनकी मौत की खबर 23 फरवरी 2026 को उनके ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की गई, जिसने फैंस और दोस्तों को स्तब्ध कर दिया है. मयंक पवार एक बेहद पॉपुलर फिटनेस एक्सपर्ट थे. वे सात बार मिस्टर इंडिया का खिताब जीत चुके थे और सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर के तौर पर भी जाने जाते थे. फिटनेस के प्रति उनकी लगन और मेहनत ने उन्हें कई लोगों का मेंटर और इंस्पिरेशन बना दिया था. वे हाल ही में 1 जनवरी 2026 को अपना 37वां जन्मदिन मना चुके थे.

ये भी पढ़ें: कल्कि 2 में होगा हनुमानजी का कैमियो, फिल्म के सेट से सामने आई तस्वीरें

स्प्लिट्सविला 7 में मयंक की छवि बहुत सकारात्मक रही. वे शांत स्वभाव के, मेहनती और टास्क में पूरी डेडिकेशन से हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट थे. उनके एलिमिनेशन वाले एपिसोड में होस्ट सनी लियोनी काफी भावुक हो गई थीं. उन्होंने मयंक को गले लगाया और आंसू पोछे. को-होस्ट निखिल चिनापा ने भी उन्हें भावुक होकर गले लगाया था. यह पल शो के सबसे यादगार मोमेंट्स में से एक बन गया था.

मयंक को एक भाई, चैंपियन, मेंटर और लाखों लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया गया है. उनके इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा गया, "मयंक पवार हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगे." मौत का कारण अभी तक सामने नहीं आया है. परिवार ने 25 फरवरी 2026 को शाम 5 से 6 बजे तक वाल्मीकि मंदिर, संगम पार्क, राणा प्रताप बाग में प्रार्थना सभा रखी है, जहां लोग उन्हें याद करने और श्रद्धांजलि देने आ सकते हैं. सोशल मीडिया पर फैंस ने गहरा दुख जताया है. कई लोगों ने लिखा कि स्प्लिट्सविला में उनका सफर देखकर वे रो पड़े थे और मयंक जैसे नेक दिल इंसान दुर्लभ हैं. पूरी एंटरटेनमेंट और फिटनेस कम्युनिटी उनके निधन से सदमे में है. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Election 2026 Date Announcement: उठाया चुनाव आयोग पर सवाल! फिर बीच डिबेट जो हुआ | Sucherita Kukreti