Maroon Color Sadiya Song: 'मरून कलर सड़िया' यूट्यूब पर जीत रहा दिल, 400 मिलियन से इतनी दूर आम्रपाली-निरहुआ की जोड़ी

Maroon Color Sadiya Song: मरून कलर सड़िया गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दो सालों में इसने रिकॉर्ड व्यूज पाए हैं. 12 मार्च 2024 को ये गाना रिलीज हुआ था. अब दो सालों में गाने पर 327 मिलियन यानी 32.7 करोड़ व्यूज आ चुके हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Maroon Color Sadiya Song:  मरून कलर सड़िया सॉन्ग यूट्यूब पर छाया

Maroon Color Sadiya Song: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का एक गाना बीते दो सालों से लगातार ट्रेंड कर रहा है. इस गाने की पॉपुलैरिटी बढ़ती ही जा रही है. जाने-माने सेलिब्रिटीज और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर्स भी इस गाने पर रील्स बनाते रहते हैं. हाल ही में सोशल मीडिया स्टार और बिग बॉस ओटीटी फेम तान्या मित्तल ने भी इस भोजपुरी सॉन्ग पर रील शेयर कर सभी को हैरान कर दिया था. हम बात कर रहे हैं, निरहुआ और आम्रपाली दुबे के सुपरहिट सॉन्ग मरून कलर सड़िया की. गाने की जबरदस्त सफलता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसने यूट्यूब पर 325 मिलियन व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है.

इस गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दो सालों में इसने रिकॉर्ड व्यूज पाए हैं. 12 मार्च 2024 को ये गाना रिलीज हुआ था. अब दो सालों में गाने पर 327 मिलियन यानी 32.7 करोड़ व्यूज आ चुके हैं. वहीं इस पर 1.6 मिलियन यानी 16 लाख लाइक्स आ चुके हैं.

भोजपुरी की सुपरहिट जोड़ी

इस गाने की पॉपुलैरिटी की वजह इसके स्टार्स हैं. आम्रपाली दुबे और निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सबसे हिट और पॉपुलर जोड़ी है. साथ ही गाने का म्यूजिक भी जबरदस्त हैं. गाने में ओम झा ने दिया है और गाने के बोल प्यारे लाल यादव ने लिखा है. फिल्म का नाम फसल है, जिसमें एक किसान की कहानी दिखाई गई है.

यह भी पढ़ें: सही करने की कीमत या परिवार की कुर्बानी? सैफ अली खान की ‘कर्तव्य', इस दिन ओटीटी पर हो रही रिलीज

Advertisement

ये गाना इस लिए भी दर्शकों के दिलों को छूता है क्योंकि इसमें एक आम किसान की कहानी को दिखाया गया है. कैसे एक किसान अपनी जिंदगी की परेशानियों को भूल कर अपने प्यार के साथ रोमांटिक पल गुजारता है और जिंदगी की तंगहाली में भी मुस्कुराने को कुछ पल ढूंढ निकालता है.  

Featured Video Of The Day
राम मंदिर केस में नया धमाका! पूर्व कर्मचारी ने लगाए बड़े आरोप, ट्रस्ट पर उठे सवाल
Topics mentioned in this article
Maroon Color Sadiya
Maroon Color Sadiya Song
Nirahua
Aamrapali Dubey
Dinesh Lal Yadav