Mardaani 3 box office collection day 3: संडे को मर्दानी 3 की सबसे ज्यादा कमाई, तीसरे दिन दी बॉर्डर 2 को टक्कर

Mardaani 3 box office collection day 3: सनी देओल की बॉर्डर 2 के शोर में रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 ने हार नहीं मानी और संडे को तीन दिनों में सबसे ज्यादा कमाई वसूल ली है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Mardaani 3 box office collection day 3: मर्दानी 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3
नई दिल्ली:

Mardaani 3 box office collection day 3: अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित रानी मुखर्जी की मर्दानी 3 ने 30 जनवरी को सनी देओल की बॉर्डर 2 के शोर में दस्तक दी थी. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, मर्दानी 3 ने पहले दिन 4 करोड़ का कलेक्शन किया. लेकिन दूसरे दिन यह आंकड़ा 6. 25 करोड़ तक पहुंच गया. जबकि तीसरे दिन पिछले दो दिनों के मुकाबले मर्दानी 3 ने सबसे ज्यादा कमाई हासिल की है. मर्दानी 3 ने संडे को 7.25 करोड़ की कमाई बॉक्स ऑफिस पर बॉर्डर 2 के शोर में हासिल की है. इसके बाद भारत में मर्दानी 3 का नेट कलेक्शन 17.5 करोड़ हो गया है. 

मर्दानी 3 की 3 दिनों में वर्ल्डवाइड कमाई

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के आंकड़ों के अनुसार, 20.7 करोड़ का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन मर्दानी 3 ने हासिल किया है. जबकि दुनियाभर में फिल्म की कमाई 25.1 करोड़ हो गई है. वहीं पहले वीकेंड पर फिल्म का भारत में कलेक्शन 17.5 रहा है. वहीं तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म ने तीन दिन में 17.25 करोड़ रुपये कमाए हैं. 

ये भी पढ़ें- Border 2 Box Office Collection Day 9 : भारत की अब तक की सबसे बड़ी वॉर फिल्म बनीं बॉर्डर 2, सनी देओल की फिल्म ने 9वें दिन उरी- वॉर 2 सबको छोड़ा पीछे

बॉर्डर 2 का 10 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉर्डर 2 की बात करें तो 10वें दिन 22.5 करोड़ की कमाई हासिल की है. वहीं 8वें दिन 10.75 करोड़ रहा और 9वें दिन 17.75 करोड़ की कमाई फिल्म ने हासिल की. जबकि पहले हफ्ते का कलेक्शन 224.25 करोड़ हुआ था. इसके बाद भारत में 275.25 करोड़ का नेट कलेक्शन बॉर्डर 2 ने कर लिया है. जबकि वर्ल्डवाइड कलेक्शन 372 करोड़ हो गया है. वहीं इंडिया ग्रॉस 329 करोड़ हुआ है. 

Advertisement

मर्दानी 3 की बात करें तो  आदित्य चोपड़ा द्वारा प्रोड्यूस की गई मर्दानी 3 2014 में आई मर्दानी की फ्रेंचाइजी है, जिसमें जानकी बोदीवाला और मल्लिका प्रसाद अहम किरदार में नजर आ रही हैं. रानी मुखर्जी एक बार फिर शिवानी के किरदार में 93 यंग लड़कियों के गायब होने का केस संभालती हुई नजर आ रही हैं. 

ये भी पढ़ें- Mardaani 3 Box Office Collection Day 2: मर्दानी 3 की बॉक्स ऑफिस पर दहाड़, तीसरे दिन वसूले इतने करोड़

Advertisement
Featured Video Of The Day
US Iran War | Iraq में US सैन्य बेस पर ईरान ने Drone और Missiles से किया हमला | BRAEKING NEWS