मनोज तिवारी के नए गाने 'होलरिया' ने उड़ाया गर्दा, एक साथ ले आए खेसारी, पवन, निरहुआ, रवि किशन

Manoj Tiwari Holariya Song: होली के मौके पर मनोज सिंह का नया गाना 'होलारिया' धूम मचाने को तैयार है. 11 घंटे पहले रिलीज हुए इस गाने को फैंस से भरपूर प्यार मिल रहा है. इस गाने में मनोज भोजपुरी के सभी दिग्गज स्टार्स को एक साथ ले आए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Manoj Tiwari Holariya Song: मनोज तिवारी का नया गाना 'होलरिया' रिलीज

देश के सबसे बड़े त्योहारों में से एक होली का पर्व अब बेहद नजदीक है. 4 मार्च को देशभर में रंग-गुलाल के त्योहार को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा. इस खास दिन लोग एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटते हुए, मुंह मीठा करते हैं और जमकर नाचते हैं. जब बात होली और डांस की हो तो भोजपुरी गाने के बिना इसका आनंद अधूरा है. होली को लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री की तैयारी अपने चरम पर है. इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार एक के बाद एक होली के हिट सॉन्ग रिलीज कर रहे हैं. अब भोजपुरी एक्टर, सिंगर और सांसद मनोज तिवारी ने भी शुक्रवार को होली का एक और दमदार गाना 'होलरिया' मृदुल म्यूजिक यूट्यूब चैनल पर जारी कर दिया है.

सॉन्ग में मनोज तिवारी के साथ एक्टर-फॉर्मर नेटबॉल और बास्केटबॉल प्लेयर प्राची तेहलान नजर आ रही हैं. गाने में दोनों देवर और भाभी का किरदार निभा रहे हैं. फैंस एल्बम को काफी पसंद कर रहे हैं और कुछ ही घंटे में हजारों व्यूज आ चुके हैं. एल्बम में पीएम मोदी, राहुल गांधी, लालू यादव सहित पक्ष और विपक्ष के कई नेताओं के साथ पवन सिंह, रवि किशन, दिनेश लाल यादव (निरहुआ), तेज प्रताप, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, रेखा गुप्ता आदि का भी जिक्र है, जो गाने को और भी लोकप्रिय बना रहा है.

यह भी पढ़ें: मनोज तिवारी मेरे आदर्श, इसे साबित करने के लिए पार्टी ज्वाइन करने की जरूरत नहीं: खेसारी लाल यादव

मनोज तिवारी ने गाने को अपनी सुरीली और लाखों दिलों को छूने वाली आवाज दी है, जो वियानेट मीडिया स्टूडियो में रिकॉर्ड हुई है. गीत के निर्देशक रौनक राउत, संगीतकार सूरज विश्वकर्मा, डीओपी वजीर आर्ट, निर्माता गीता यादव, प्रोडक्शन सांविका फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सुरभि तिवारी और डिजीटल पार्टनर ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन हैं.

Advertisement

भोजपुरी इंडस्ट्री में होली को लेकर हर साल अलग ही धूम रहती है. 'होलरिया' से पहले अक्षरा सिंह और अभिनेता वरुण शर्मा ने 'होली पे चले गोली', दिनेश लाल यादव और आम्रपाली की सुपरहिट जोड़ी ने 'अवध में होली', पवन सिंह और महिमा सिंह ने 'सतरंगी सलवारवा' और खेसारी लाल यादव ने 'होली परल पर 4 के' सॉन्ग शिल्पी राज के साथ जारी किया.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Iran Israel War: अब ईरान ने कब्ज़ा किया जहाज़! | Trump | |Bharat Ki Baat Batata Hoon