UK07 Rider के हुए मल्टीपल फ्रैक्चर, इमोशनल मन्नारा चोपड़ा का अनुराग डोभाल के परिवार को मैसेज, बोलीं-आप उस पैसे का क्या करेंगे?

UK07 राइडर यानी अनुराग डोभाल का हेल्थ अपडेट देते हुए बिग बॉस फेम मन्नारा चोपड़ा ने बताया कि यूट्यूबर का मल्टीपल फ्रैक्चर हुआ है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अनुराग डोभाल के साथ बिग बॉस 17 में थीं मन्नारा चोपड़ा
नई दिल्ली:

यूट्यूबर अनुराग डोभाल, जिन्हें UK07 राइडर के नाम से जाना जाता है. वह हाल ही में एक कार एक्सीडेंट में घायल हो गए. दरअसल, उनकी टोयोटा फॉर्च्यूनर कार दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर क्रैश हो गई थी, जिसके बाद उन्हें मेरठ के करीबी शुभार्ती अस्पताल में एडमिट करवाया गया. हैरान कर देने वाली बात यह है कि जब यह एक्सीडेंट हुआ तो वह इंस्टाग्राम पर लाइव स्ट्रीम कर रहे थे. एक्सीडेंट के बाद वह रिकवर कर रहे हैं और फैंस ही नहीं सेलेब्स भी उनके लिए दुआ कर रहे हैं. लेकिन इस हादसे से अनुराग डोभाल की बिग बॉस को कंटेस्टेंट मन्नारा चोपड़ा काफी आहत हैं, जिनका इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है. 

इमोशनल हुईं मन्नारा चोपड़ा

वीडियो में प्रियंका चोपड़ा की बहन मन्नारा चोपड़ा पिंक कुर्ती में नजर आ रही हैं और अनुराग डोभाल के साथ अपने बॉन्ड के बारे में बात करते हुए इमोशनल होती हुई दिख रही है. मन्नारा कहती हैं, जब एक घर में इतने सारे दिन साथ बिताते हो तो एक ह्यूमन कनेक्शन बन जाता है. मैं रो नहीं रही क्योंकि रोने से कोई हेल्प नहीं होगा. लेकिन मुझे नहीं पता कि पर्सनल फिलिंग्स क्या है, जो मेरे साथ पिछले दो साल में हुआ और जो उनके साथ हो रहा है वह मिक्स हो गया है. उम्मीद है कि उनके पेरेंट्स उन्हें सपोर्ट करेंगे. 

ये भी पढ़ें- UK07 Rider ने एक्सीडेंट के बाद शेयर की पहली फोटो, पत्नी नहीं इस शख्स के साथ दिखे यूट्यूबर अनुराग डोभाल, रितिका ने दिया हेल्थ अपडेट

मन्नारा चोपड़ा ने कहा- आप उस पैसे का क्या करोगे

बिग बॉस हाउस में बिताए पलों को याद करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, "उसने घर पर अपने माता-पिता से बहुत लड़ाई की थी कि वे उसे उनसे बात करने दें, अपनी बहन, अपनी होने वाली पत्नी से बात करने दें, उसने उसका नाम भी ले लिया था. पैसा क्या है? अगर आपके पास प्यार करने वाला कोई नहीं है, तो आप उस पैसे का क्या करेंगे? मैं बस यही उसके परिवार को बताना चाहती हूं. आप उस पैसे का क्या करेंगे?"  

अनुराग डोभाल का बताया हेल्थ अपडेट

एक्ट्रेस ने अनुराग डोभाल का एक्सीडेंट के बाद हेल्थ अपडेट देते हुए कहा, उनका फ्रैक्चर हुआ है. मैं नहीं जानती कि इतनी यंग उम्र में क्यों हो रहा है. वह 28-20 साल का होगा. मुझे बुरा लग रहा है क्योंकि मैं दो साल तक इस फेज से गुजरी हूं. बता दें, अनुराग डोभाल ने लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड रितिका से मई 2025 में शादी की थी और कपल ने सितंबर में पहली प्रेग्नेंसी अनाउंस की थी. 

ये भी पढ़ें- कौन है अनुराग डोभाल की वाइफ रितिका, फैन से बनीं पत्नी, बनने वाले थे पहले बच्चे के पेरेंट्स, देखें 5 तस्वीरें

Advertisement

UK07 Rider के बारे में 

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि एक्सीडेंट से पहले अनुराग डोभाल ने दो घंटे के यूट्यूब वीडियो में अपने पेरेंट्स पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे क्योंकि वह रितिका से शादी के लिए तैयार नहीं थे, जो अलग जाति की है. वहीं उन्होंने बताया कि वह सुसाइड करने के बारे में सोच रहे हैं. 

Featured Video Of The Day
Middle East Crisis: UAE का आसमान बना जंग का मैदान, 113 ड्रोन हमले से दहल उठा पूरा का पूरा इलाका!