जब एक गाने में दिखा पूरा मंगेशकर परिवार, लता-आशा संग एक फ्रेम में नजर आए सभी भाई-बहन, देख भावुक हुए फैंस

Mangeshkar family : मंगेशकर परिवार का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सभी भाई-बहन एक साथ नजर आते हैं और उनकी शुरुआत की झलक दिखती है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जब बड़े पर्दे पर एक साथ दिखा मंगेशकर परिवार!
नई दिल्ली:

भारतीय संगीत की बात हो और मंगेशकर परिवार का नाम न आए, ऐसा हो ही नहीं सकता. इस परिवार ने सालों तक अपनी आवाज से लोगों के दिलों पर राज किया है. लता मंगेशकर और आशा भोसले जैसे नाम सिर्फ सिंगर नहीं, बल्कि एक एहसास बन चुके हैं. अब जब ये दोनों महान आवाजें हमारे बीच नहीं हैं, तो उनके पुराने किस्से और वीडियो लोगों को और भी ज्यादा भावुक कर रहे हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें पूरे मंगेशकर परिवार की झलक देखने को मिलती है और ये देखकर हर कोई हैरान भी है और खुश भी.

सारे भाई-बहन टैलेंटेड 

मंगेशकर परिवार की खास बात ये रही कि यहां हर कोई टैलेंट से भरा हुआ था. सिर्फ लता और आशा ही नहीं, बल्कि उषा भोसले और मीना खडीकर ने भी अपनी अलग पहचान बनाई. वहीं उनके भाई हृदयनाथ मंगेशकर ने म्यूजिक की दुनिया में शानदार काम किया. इस परिवार के हर सदस्य में संगीत बसता था, इसलिए ये कहना गलत नहीं होगा कि ये पूरा परिवार ही एक म्यूजिकल स्कूल था.

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान के एक्स बॉडीगार्ड ने खोला राज, बताया स्टार्स के बॉडीगार्ड की करोड़ों कमाई का असली सच

Advertisement

जब बड़े पर्दे पर एक साथ दिखे 

इस टैलेंटेड परिवार की हाल ही में एक दुर्लभ और ऐतिहासिक झलक देखने को मिलती है. यह 1943 की फिल्म माजे बाल से है. इस फिल्म के एक सांग 'चला चला नव बाला' में लता, आशा, उषा और मीना के साथ उनके भाई हृदयनाथ भी स्क्रीन पर नजर आए थे. उस समय लता मंगेशकर मात्र 13 साल की थीं और उन्होंने इस फिल्म में एक बाल कलाकार के रूप में एक्टिंग और सिंगिंग दोनों किया था. इस गाने के म्यूजिक डायरेक्टर दत्ता दावजेकर थे.

आज जब लता और आशा दोनों हमारे बीच नहीं हैं, तब यह ऐतिहासिक क्षण और भी अनमोल हो जाता है. ये सिर्फ एक गाना नहीं, बल्कि उस सफर की शुरुआत है, जिसने आगे चलकर भारतीय संगीत को नई पहचान दी. मंगेशकर परिवार की ये कहानी आज भी लोगों को इंस्पायर करती है और हमेशा करती रहेगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें- धुरंधर 2 जहां हुई फ्लॉप वहां इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, अब एक्टर ने कहा- अगर धुरंधर ना होती तो...

Featured Video Of The Day
Vijay CM Oath: 'थलापति' की नई टीम तैयार! विजय के साथ इन 9 मंत्रियों ने ली शपथ | Tamil Nadu CM News
Topics mentioned in this article