हनुमान अंश ही नहीं इस फिल्म ने कमाया 14 दिनों में 7 गुना प्रॉफिट, तमिल और तेलुगु में रिलीज को तैयार मेकर्स

हनुमान अंश के शोर के बीच थिएटर में रिलीज होने के बाद कहा जा रहा है कि 'बेथलहम कुडुम्बा यूनिट' ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar पर रिलीज होने वाली है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bethlehem Kudumba Unit Box Office
नई दिल्ली:

बॉक्स ऑफिस पर हनुमान अंश का शोर है, जिसने 2 करोड़ के बजट में 85 करोड़ इंडिया ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. वहीं वर्ल्डवाइड 11 सितंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है. लेकिन इस बीच 21 अगस्त को सिनेमाघरों में आई मलयालम फिल्म ने 14 दिनों में  792% प्रॉफिट कमा लिया है. जबकि अब फिल्म की ओटीटी रिलीज की भी चर्चा शुरू हो गई है. जबकि सिनेमाघरों में 4 सितंबर को फिल्म के तमिल और तेलुगू के डब वर्जन भी रिलीज होंगे, जिसके साथ फिल्म की कमाई को बूस्ट मिलेगा. आप सोच रहे होंगे कि हम किस मलयालम फिल्म की बात कर रहे हैं यह है ममिता बैजू और निविन पॉली की बेथलहम कुडुम्बा यूनिट. 

मलयालम के बाद तमिल तेलुगू में रिलीज होगी बेथलहम कुडुम्बा यूनिट

बेथलहम कुडुम्बा यूनिट 21 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. वहीं केरल के बाद फिल्म के तमिल और तेलुगू के डब्ड वर्जन को 4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. गिरीश एडी द्वारा निर्देशित और भावना स्टूडियोज द्वारा प्रोड्यूस की गई फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. इसी का असर है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अच्छी कमाई कर रही है. 
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
बालेन शाह ने China-America से मांगा हर्जाना, कहा- "दान नहीं, न्याय चाहिए"
Topics mentioned in this article
Mamitha Baiju
Bethlehem Kudumba Unit
Nivin Pauly
Hanuman Ansh
Bollywood