अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की खबरों के बीच मलाइका अरोड़ा की नई फोटो वायरल, मिस्ट्री मैन की दिखी झलक

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की लेटेस्ट तस्वीर इंस्टाग्राम पर वायरल हो रही है, जिसमें एक मिस्ट्री मैन की झलक देखने को मिल रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मलाइका अरोड़ा ने शेयर की मिस्ट्री मैन की फोटो
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा की लव लाइफ इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं. जहां फैंस दोनों के पोस्ट देखकर सोशल मीडिया पर ब्रेकअप की चर्चा करते नजर आ रहे हैं तो वहीं अब उनके लेटेस्ट वेकेशन की तस्वीरों में मिस्ट्री मैन की फोटो देखकर फैंस कयास लगाने लगे हैं कि उनकी जिंदगी में फिर कोई नया शख्स आ गया है. फोटो को मलाइका अरोड़ा ने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है, जो कि तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और फैंस सवाल पूछ रहे हैं कि अब ये मिस्ट्री मैन कौन है. 

दरअसल, इंस्टाग्राम स्टोरी पर मलाइका अरोड़ा ने कुछ तस्वीरों का कोलाज शेयर किया, जिसमें उनके समंदर किनारे वेकेशन की झलक देखने को मिली. कुछ तस्वीरों में वह टेस्टी खाने तो कुछ में उनके परफेक्ट वेकेशन की फोटो शामिल हैं. लेकिन जिस तस्वीर ने ध्यान खींचा वो थी मिस्ट्री मैने की. फोटो में एक शख्स नजर आ रहा है, जिसका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है.

 एक्ट्रेस ने भी इस फोटो को लेकर कोई सफाई नहीं दी है. लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को यकीन जरुर हो गया है कि उन्हें दोबारा प्यार मिल गया है. 

गौरतलब हैं कि इन दिनों खबरें जोरों पर हैं कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप हो गया है. इन खबरों को तब हवा मिली जब 26 जून को मनाए गए बर्थडे पार्टी में एक्ट्रेस नजर नहीं आई. जबकि उनकी फैमिली औऱ खास दोस्त मौजूद थे. वहीं एक्ट्रेस ने उन्हें सोशल मीडिया पर भी बधाई नहीं दी. इसके बाद अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक क्रिप्टिक नोट शेयर किया, जिसमें वह किसी दर्द की बात करते दिखे. इस पोस्ट ने सभी का ध्यान खींचा.  

Advertisement
Featured Video Of The Day
मुंबई के मानखुर्द इलाके में 3 मंजिला चॉल का गिरा हिस्सा, 6 की मौत, कई घायल
Topics mentioned in this article
Malaika Arora
Malaika Arora Vacation
Malaika Arora Mystry Man
Malaika Arora Instagram
Malaika Arora Insta Story