फैमिली के साथ क्रिसमस मनाते-मनाते Malaika Arora ने किसे किया मिस? सोशल मीडिया पर यूं किया याद

क्रिसमस पार्टी के दौरान मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को याद करती रहीं, जिसका जिक्र उन्होंने अपनी पोस्ट में भी किया.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
मलाइका अरोड़ा ने शेयर की क्रिसमस फोटोज
नई दिल्ली:

रियलिटी शोज जज करने में बिजी बीटाउन की सिजलिंग एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा फैमिली के लिए भी टाइम निकाल ही लेती हैं. हाल ही में वो अपनी पूरी फैमिली के साथ क्रिसमस पार्टी इंजॉय करती दिखाई दीं. इस पार्टी में उनके साथ उनके मम्मी पापा, बेटा और बहन अमृता अरोड़ा की फैमिली भी मौजूद थी. इतने लोगों के बीच भी कोई था, जिसे मलाइका बुरी तरह मिस कर रही थीं. अपने इमोशन्स को उस शख्स के लिए जाहिर करने में मलाइका अरोड़ा जरा भी नहीं चूकीं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करने के साथ ही अपने प्यार को याद भी किया.

मलाइका ने किसे किया मिस?

इस पूरी पार्टी के दौरान मलाइका अरोड़ा अपने बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को याद करती रहीं. पिक्स में उनके साथ उनके बेटे अरहान खान नजर आ रहे हैं. अपने मम्मी और पापा के साथ भी मलाइका अरोड़ा ने कुछ पिक्स पोस्ट की हैं. कुछ तस्वीरें उनकी बहन अमृता अरोड़ा की फैमिली के साथ हैं. इन सबके बीच मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को मिस किया.

मलाइका ने अर्जुन कपूर को मिस करते हुए कैप्शन भी लिखा. मलाइका ने कैप्शन में सबसे पहले लिखा मैरी क्रिसमस. इसमें हैशटैग भी एड किया जिसमें लिखा #xmasphotodump. इस कैप्शन के बाद क्रिसमस ट्री और सेलिब्रेशन से जुड़े कुछ इमोजी एड किए. इस पूरे कैप्शन के बाद मलाइका ने ब्रैकेट में लिखा वि मिस्ड यू अर्जुन कपूर. मलाइका की इस पोस्ट को खबर लिखे जाने तक 2 लाख 76 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके थे. जिसमें से एक लाइक और कमेंट उनकी फ्रेंड करिश्मा कपूर का भी है. जिन्होंने क्रिसमस की खुशियों में डूबी इस फैमिली को मैरी क्रिसमस टू ऑल लिख कर विश किया है. अर्जुन कपूर की चाची महीप कपूर ने भी हार्ट के तीन इमोजी बनाकर उन्हें विश किया

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
India Vs England T20 WC Semi Final: Sanju Samson के तूफान के बाद Jasprit Bumrah ने कैसे बचाया