मलाइका अरोड़ा के लिए हर 15-20 दिन में ये चीज भेजते हैं नवजोत सिंह सिद्धू, कपिल शर्मा को हुई जलन, बोले- 20 साल से जानते हैं मुझे लेकिन..

मलाइका अरोड़ा ने हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो में खुलासा किया कि नवजोत सिंह सिद्धू उन्हें हर 15-20 दिन में सफेद मक्खन भेजते हैं.  

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मलाइका अरोड़ा से कपिल शर्मा को हुई जलन
नई दिल्ली:

मलाइका अरोड़ा अपनी फिटनेस के लिए मशहूर हैं, जो 50 की उम्र में कई एक्ट्रेस को टक्कर देती हुईं नजर आती हैं. लेकिन हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो में पहुंचीं एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि नवजोत सिंह सिद्धू उन्हें हर 15-20 दिनों में मक्खन भेजते हैं. इस बात को सुनकर कपिल शर्मा को जलन होती है. दरअसल, नेटफ्लिक्स शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में कपिल शर्मा, मलाइका से कहते हैं, मैम अमृतसर का खाना पहुच फेमस है. कुलचा. क्या आपने वाइट मक्खन कुल्चे पर लगा हुआ देखा है, जो मुझे आपके याद दिलाता है. 

कपिल शर्मा को हुई मलाइका अरोड़ा से जलन

इसे सुनते ही नवजोत सिंह सिद्धू कहते हैं, मलाइका मैम, आपको हमारे घर से क्या मिलता है? इस पर मलाइका अरोड़ा खुलासा करती हैं कि हर 15-20 दिन के बाद नवजोत सिंह सिद्धू उनके घर वाइट बटर, कुछ स्नैक्स गुड़ के साथ भेजते हैं. कपिल शर्मा ने इस पर सवाल उठाते हुए कहा कि नवजोत सिंह की मुलाकात मलाइका अरोड़ा से पिछले साल ही हुई है और वह उन्हें कितना सारा समान भेजते हैं और वह उन्हें 20 साल से जानते हैं. लेकिन अभी भी उन्होंने सौंफ और गुड़ तक उन्होंने उन्हें नहीं भेजा. इसके बाद कपिल शर्मा कहते हैं कि उन्हें मलाइका अरोड़ा से जलन हो रही है. 

नवजोत सिंह सिद्धू ने मलाइका अरोड़ा को बताया शरारती

इसके अलावा शो में कपिल पूछते हैं, लाइफ में क्या ज्यादा जरुरी है, अच्छा होना या शरारती होना. इस पर नवजोत सिंह सिद्धू मजेदार जवाब देते हुए कहते हैं, मलाइका मैम बहुत शरारती हैं. मैं नहीं बता सकता कैसे. इस पर कपिल शर्मा कहते हैं कि मलाइका की मां उन्हें इतना नहीं जानती होंगी जितना की नवजोत सिंह सिद्धू जानते हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
क्या फिर भड़केगा संघर्ष? ईरान में आग और अमेरिका के सख्त रुख ने बढ़ाई चिंता
Topics mentioned in this article
Malaika Arora
Navjot Singh Sidhu
Kapil Sharma
The Great Indian Kapil Show