VIDEO: अर्जुन कपूर के रैंप वॉक पर फिदा हुईं मलाइका अरोड़ा, यूं किया चीयर और फिर देखती रहीं मुड़-मुड़कर

रैंप वॉक पर उतरे अर्जुन कपूर पर मलाइका अरोड़ा की निगाहें कुछ ऐसे टिकी हैं कि देखने वाले भी फूले नहीं समा रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं. इन दोनों की साथ में तस्वीरें और वीडियोज हमेशा देखने के लिए मिलते रहते हैं. एक बार फिर से इन दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया में सामने आया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. यह वीडियो हाल का ही है, जब अर्जुन कपूर कुणाल रावत के लिए रैंप वॉक करने के लिए पहुंचे थे. यहां ऑडियंस में मलाइका अरोड़ा भी मौजूद थीं. मलाइका अरोड़ा की निगाहें जिस तरीके से अर्जुन कपूर पर ही टिकी रहती हैं, यह देख कर उनके फैंस बड़े खुश हो रहे हैं.

अर्जुन कपूर बीते शनिवार को फैशन डिजाइनर कुणाल रावत के फैशन शो में शो स्टॉपर बने थे और इस दौरान जब वे रैंप वॉक कर रहे थे, तो मलाइका अरोड़ा ऑडियंस में बैठकर उन्हें चीयर कर रही थीं. वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टाइलिश अंदाज में रैंप वॉक करते हुए अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर को देखकर मलाइका अरोड़ा बड़ी खुश होती हैं और उनकी निगाहें सिर्फ और सिर्फ अर्जुन कपूर पर ही टिकी रहती हैं. यहां तक कि अर्जुन कपूर जब सामने से हट भी जाते हैं, तब भी मलाइका पीछे मुड़कर भी उन्हें ही देखती हैं. अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का यह वीडियो इस कैप्शन के साथ वायरल हो रहा है कि आंखें किसी खास के लिए.

मलाइका अरोड़ा इस शो में बेहद स्टाइलिश नजर आ रही थीं. उन्होंने गोल्डन स्कर्ट और ब्रालेट को-ऑर्ड सेट के साथ मैचिंग ब्लेजर पहन रखा था. अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का यह वीडियो फैंस को बहुत पसंद आ रहा है. वे इस वीडियो को न सिर्फ लाइक कर रहे हैं, बल्कि इसे खूब शेयर भी कर रहे हैं. वीडियो पर फैंस तरह-तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वे इन दोनों की जोड़ी को बेस्ट बता रहे हैं.

Advertisement

VIDEO:माइलका अरोड़ा और अर्जुन कपूर एयरपोर्ट पर आए नज़र

Featured Video Of The Day
Iran Attacks Dubai: सेंट्रल दुबई में ईरान का हमला, Ground Report से समझें ताजा हालात | Iran War News