मैं वापस आऊंगा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: दो हफ्ते बाद रफ्तार पकड़ रही फिल्म, एक दिन में सीधे डबल हुई कमाई

मैं वापस आउंगा की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत थोड़ी धीमी जरूर हुई थी लेकिन फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का काफी फायदा मिल रहा है. इसकी कमाई में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है. खासतौर पर वीकडेज पर इसकी परफॉर्मेंस तारीफ के काबिल है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मैं वापस आऊंगा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Social Media
नई दिल्ली:

Main Vaapas Aaunga box office collection day 12: इम्तियाज अली की इस फिल्म ने जिस तरह से बॉक्स ऑफिस के ट्रेंड्स को चुनौती दी है वह अपने आप में बड़ा ही हैरान करने वाला है और किसी केस स्टडी से कम नहीं है! ओपनिंग वीकेंड में ढीली-ढाली परफॉर्मेंस के बाद 'मैं वापस आऊंगा' ने जबरदस्त वापसी की. इस फिल्म ने वीकडेज में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी और दूसरे शुक्रवार इसकी कमाई में बढ़त देखी गई! इसके शो बढ़ाए गए और बड़े शहरों में शो हाउसफुल रहे! लोगों के अच्छे रिस्पॉन्स और सोशल मीडिया पर चल रहे तारीफों के ट्रेंड ने इसे काफी फायदा पहुंचाया.

'मैं वापस आउंगा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक 'मैं वापस आऊंगा' ने मंगलवार (23 जून) को 3.10 करोड़ रुपये की कमाई की, जो पिछले दिन (22 जून) की 2.5 करोड़ की कमाई से सीधा-सीधा डबल है. किसी फिल्म के लिए हफ्ते के बीच में ऐसी बढ़ोतरी बहुत कम देखने को मिलती है. 'मैं वापस आऊंगा' ने यह तब किया जब उसे कई दूसरी रिलीज फिल्मों से टक्कर मिल रही थी. इस वक्त कॉकटेल-2 भी मैदान में हैं. ये फिल्म चार दिन में 60 करोड़ कमा चुकी है. मैं वापस आऊंगा की शुक्रवार (19 जून) की कमाई के मुकाबले दूसरे शनिवार को इसमें 130% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

फिल्म ने दूसरे हफ्ते में जबरदस्त रफ्तार दिखाई है, जिससे भारत में इसकी कुल नेट कलेक्शन अब तक 29.85 करोड़ रुपये हो गई है. 'मैं वापस आऊंगा' के साथ सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली दूसरी फिल्में थीं - 'भारत भाग्य विधाता', 'हॉन्टेड 3D: इकोज ऑफ द पास्ट', 'गवर्नर' और 'डिस्क्लोजर डे'. 'मैं वापस आऊंगा' को दर्शकों से अच्छा सपोर्ट मिला, जिन्होंने सोशल मीडिया पर पॉजिटिव रिव्यू पोस्ट किए और ज्यादा से ज्यादा लोगों से सिनेमाघरों में फिल्म देखने की अपील की.

मैं वापस आउंगा बजट

विकिपीडिया पर दी गई जानकारी के मुताबिक इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी 'मैं वापस आऊंगा' का बजट 70 करोड़ रुपये है. अगर ये फिल्म एक हफ्ते और ठीक ठाक रफ्तार से आगे बढ़ती है तो यह अपना बजट वसूल कर सकती है. हालांकि फायदे का सौदा बनने के लिए इसे करीब 100 करोड़ की कलेक्शन करनी होगी जो कि फिलहाल किसी चमत्कार से कम नहीं. फिल्म के कलाकारों की बात करें तो नसीरुद्दीन शाह, वेदांग रैना और शारवरी वाघ के काम को काफी पसंद किया जा रहा है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: पंचायत के बिनोद और बनराकस से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, सोशल मीडिया वाले बोले- अब होगा फुलेरा का विकास 

Featured Video Of The Day
भरत तिवारी के गांव पहुंची NDTV की टीम, जो देखा वो चौंका देगा!
Topics mentioned in this article
Mai Wapas Aaunga
Diljit Donsajh
Imtiaz Ali
Naseeruddin Shah
Entertainment