ऐश्वर्या की बेटी आराध्या की हमशक्ल निकली इस एक्ट्रेस की बेटी, देख लोग बोले- आरध्या से भी बेहतर

बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस की बेटी अपनी हेयर कटिंग के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी यानी अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या की तरह दिखने लगीं हैं. हालांकि हर कोई उन्हें देखकर बिग बी की पोती से बेहतर बता रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 5 mins
ऐश्वर्या की बेटी आराध्या की हमशक्ल निकली इस एक्ट्रेस की बेटी
नई दिल्ली:

बॉलीवुड अभिनेत्रियां फिल्मों के साथ-साथ अपनी बच्चों और फैमिली को लेकर चर्चा में रहती हैं. कई अभिनेत्रियां ऐसी हैं जो अक्सर अपनी बच्चों के साथ स्पॉट होती हैं. लेकिन इन दिनों एक अभिनेत्री और उनकी बेटी काफी सुर्खियों में हैं. इस अभिनेत्री का नाम महिमा चौधरी है. गुरुवार को महिमा चौधरी अपनी बेटी अर्याना के साथ मुंबई में स्पॉट हुईं. इस दौरान मां-बेटी का काफी खूबसूरत अंदाज देखने को मिला. लेकिन अर्याना की हेयर कटिंग ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा.

दरअसल अभिनेत्री की बेटी के हेयर कटिंग ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी यानी अमिताभ बच्चन की पोती आराध्या से काफी मिलती-जुलती दिखाई दी है. सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर महिमा चौधरी और उनकी बेटी का एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो में दोनों का बेहद खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है. महिमा चौधरी जहां सलवार सूट में दिखीं, तो वहीं आर्याना व्हाइट ड्रेस में नजर आईं. 

उनकी हेयर कटिंग को देख लोगों ने आर्यना के लुक को आराध्या से काफी बेहतर बताया है. इतना ही नहीं इस हेयर कटिंग की वजह आर्याना और आराध्या एक-दूसरे की हम शक्ल दिख रही हैं. सोशल मीडिया पर महिमा चौधरी और उनकी बेटी अर्याना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. अभिनेत्री के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बात करें महिमा चौधरी के वर्कफ्रंट की तो वह जल्द पर्दे पर वापसी करने वाली हैं. वह फिल्म द सिग्नेचर और इमरजेंसी में दिखाई देने वाली हैं. 
 

पैपराजी ने अनुष्का शर्मा को बुलाया सर, विराट कोहली ने दिया ये मजेदार जवाब

Featured Video Of The Day
कोर्ट कार्यवाही की Reels बनाने वालों पर गिरेगी गाज? SCAORA ने बताया! SC Strict on Courtroom Clips