Mahabharat Sanjay: महाभारत में कौन था संजय? एक्टिंग करियर के लिए छोड़ी सरकारी नौकरी, अब ग्लमैर से दूर जी रहा ऐसी जिंदगी

Mahabharat Sanjay: महाभारत में एक लंबी चौड़ी स्टार कास्ट थी. मुकेश खन्ना, पुनीत इस्सर समेत तमाम कलाकार इस शो के बाद अलग-अलग प्रोजेक्ट्स में नजर आए और आज भी फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं लेकिन 'संजय' ने आज ग्लैमर इंडस्ट्री से दूर हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Mahabharat Sanjay: महाभारत में कौन बना था धृतराष्ट्र का संजय?
Social Media
नई दिल्ली:

दूरदर्शन की क्लासिक टीवी शो महाभारत में धृतराष्ट्र के सारथी संजय का किरदार निभाने वाले एक्टर ललित मोहन तिवारी एक वक्त पर देशभर में चर्चित रहे. वो एक ऐसा समय था जब लोग इन किरदारों से ऐसे जुड़ते थे कि उन्हें ही भगवान मान लेते थे. उस वक्त इन सितारों का स्टारडम ही कुछ अलग हुआ करता था हालांकि धीरे-धीरे महाभारत के ये सितारे अलग-अलग शो और फिल्मों में नजर आए. लेकिन फिर भी कुछ ऐसे नाम रहे है जो धीरे-धीरे मीडिया और ग्लैमर इंडस्ट्री की चकाचौंध से दूर हो गए. हम जिनकी बात कर रहे हैं उनकी आखिरी फिल्म छोटे नवाब थी. इसके अलावा वो साल 2022 में सम्राट पृथ्वीराज में भी नजर आए थे.

महाभारत में किसने निभाया था संजय का किरदार?

बीआर चोपड़ा के बैनर तले आई ललित मोहन तिवारी ने शो में संजय का रोल निभाया था. वे अब ग्लमैर इंडस्ट्री से दूर उत्तराखंड के नैनीताल में अपने घर में रहते हैं. उन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में पांच साल तक सरकारी नौकरी की, फिर एक्टिंग के पैशन को पूरा करने के लिए नौकरी छोड़ दी. यह फैसला उनके लिए एक बड़ा जोखिम था लेकिन ये उनके लिए काफी फायदेमंद रहा. क्योंकि उन्हें जो किरदार मिला वह उनकी पहचान बन गया. 

अब क्या करते हैं ललित मोहन तिवारी?

ललित अब एक्टिंग टीचर के तौर पर काम करते हैं. वे नए थिएटर कलाकारों को दिशा देते हैं और नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD), दिल्ली में भी बतौर प्रोफेसर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. कुछ साल पहले कुमाऊं विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उन्हें मानद उपाधि से सम्मानित किया गया था.
 
कैसा रहा फिल्मी सफर?

ललित मोहन तिवारी ने केवल टीवी पर ही नहीं, बल्कि सिनेमा में भी अपनी पहचान बनाई. उन्होंने 1987 में फिल्म 'ये वो मंजिल तो नहीं' से बॉलीवुड में डेब्यू किया. इसके बाद उन्होंने ओम दर-ब-दर, चांदनी, लम्हे, डर जैसी फिल्मों में काम किया. शाहरुख खान और अनिल कपूर जैसे सितारों के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका भी उन्हें मिला. महाभारत में संजय के रूप में उनके डायलॉग आज भी दर्शकों को याद हैं. सरकारी नौकरी जैसी पक्की तनख्वाह वाली सुरक्षा छोड़कर चुने गए इस रास्ते ने उन्हें पहचान तो दिलाई, लेकिन जीवन के उतार-चढ़ाव भी आए. आज वे नए कलाकारों को तैयार करने में अपना योगदान दे रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: मौनी रॉय से तलाक के बाद सूरज नाम्बियार ने डिलीट की शादी की तस्वीरें, मिटाई एक्ट्रेस से जुड़ी हर याद

Featured Video Of The Day
केरल पहुंचा मानसून, दिल्ली में भी राहत, मौसम वैज्ञानिक ने क्या-क्या कहा?