4000 करोड़ की रामायण के बाद महाभारत के कर्ण की गाथा देखने के लिए हो जाइए तैयार, टीजर की हो रही चर्चा

4000 करोड़ की रामायण के बीच महावीर कर्ण का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जो वायरल हो रहा है और फैंस तारीफें कर रहे हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
रामायण के बाद आएगी महावीर कर्ण की गाथा
नई दिल्ली:

4000 करोड़ के महंगे बजट में बनीं यश और रणबीर कपूर की रामायण के ट्रेलर की चर्चा के बीच दक्षिण भारतीय सिनेमा के निर्देशक रमेश वर्मा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'महावीर कर्ण' के मेकर्स ने शनिवार को इसका टीजर रिलीज कर दिया है. यह महाभारत के प्रसिद्ध पात्र कर्ण के जीवन पर आधारित एक बड़ी ऐतिहासिक और पौराणिक फिल्म है. प्रोडक्शन हाउस पेन मूवीज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा, "भारतीय सिनेमा में पहली बार, एक एपिक हाइब्रिड लाइव -एक्शन फिल्म प्रतिष्ठित पेन मूवीज, श्री नीलाद्री प्रोडक्शन हाउस और आर.वी फिल्म्स हाउस के साथ मिलकर गर्व के साथ फिल्म 'महावीरकर्ण' पेश कर रहे हैं. उन्होंने आगे लिखा, "हमारे निर्देशक रमेश वर्मा की ओर से अब तक की सबसे महान कहानी, बड़े पर्दे पर 4 दिसंबर से दर्शकों को शानदार सिनेमाई अनुभव देगी. फिल्म को वर्ल्डवाइड ग्रैंड रिलीज किया जाएगी."

महावीर कर्ण की कहानी 

फिल्म महाभारत के योद्धा कर्ण के नजरिए, उनके संघर्ष, मित्रता, वफादारी और उनके दानवीर स्वभाव की गाथा को बड़े पर्दे पर पेश करती है. टीजर देखकर लगता है कि मेकर्स कर्ण को सिर्फ एक पौराणिक कहानी की तरह नहीं दिखा रहे, बल्कि इसे इज्जत, वफादारी, दोस्ती, धोखा, किस्मत और वादा निभाने की कीमत की एक इंसानी कहानी के तौर पर दिखा रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- रानू मंडल ने गाया 32 साल पुराना रोमांटिक गाना, आवाज सुन इंटरनेट यूजर्स हार बैठे दिल, वायरल हो रहा वीडियो

Advertisement

हाइब्रिड लाइव-एक्शन तकनीक से इस कहानी को और भी बड़ा बनाया गया है, जिससे डायरेक्टर रमेश वर्मा को बड़े लेवल पर सीन और एक नई दुनिया बनाने का मौका मिला है, जो इंडियन सिनेमा में बहुत कम देखा गया है. फिल्म की टेक्निकल टीम में डीओपी के तौर पर रामजी डॉट, एडिटर के तौर पर प्रवीण पुडी, डायलॉग राइटर के तौर पर श्रीमणि और म्यूजिक डायरेक्टर के तौर पर ज्ञानी शामिल हैं. 

इस दिन रिलीज होगी महावीर कर्ण 

बता दें कि फिल्म को रमेश वर्मा निर्देशित करेंगे, जिन्होंने 'राक्षसुडू' और 'खिलाड़ी' जैसी कमर्शियली सक्सेसफुल और अलग-अलग जॉनर की फिल्में दी है. एक्शन, थ्रिलर और कमर्शियल सिनेमा में काम करने के बाद, रमेश वर्मा अब महाभारत की कालजयी कहानी कर्ण के साथ एक बिल्कुल नए अंदाज में आए हैं. फिल्म को पेन मूवीज, नीलाद्री प्रोडक्शनंस और आरवी स्टूडियोज के साथ मिलकर पैन-इंडिया फिल्म के स्तर पर पेश किया जाएगा। इस फिल्म को मशहूर मशहूर प्रोड्यूसर जयंतीलाल गड़ा पेश कर रहे हैं. यह 4 दिसंबर को वर्ल्डवाइड सिनेमाघरों में रिलीज होगी.  

Advertisement

ये भी पढ़ें- भाई बहन का राखी का गाना, 515 एपिसोड के सीरियल में बना दो बहनों के प्यार का प्रतीक, लता मंगेशकर, किशोर कुमार के बाद श्रेया घोषाल की आवाज ने बनाया सदाबहार

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
चीनी की 'कालाबाजारी' करने वालों को नहीं बख्शेंगे योगी! होगा तगड़ा एक्शन!
Topics mentioned in this article
Mahaveer Karna
RAmayan
Bollywood