सैक्सोफोन की धुन पर बजा धक धक करने लगा गाना तो खुद को रोक नहीं पाई माधुरी दीक्षित, फैशन शो में झूमने लगी तो वायरल हुआ वीडियो

माधुरी दीक्षित का वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि एक फैशन शो का है. इसमें धक धक गर्ल को शोटॉपर बनते हुए देखा जा सकता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
माधुरी दीक्षित का दिल झू लेने वाला वीडियो वायरल
नई दिल्ली:

माधुरी दीक्षित जब से डांस दीवाने में बतौर जज आने लगी हैं उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर आए दिन देखने को मिल जाते हैं. लेकिन अब उनका रियलिटी शो में डांस वीडियो नहीं बल्कि एक फैशन शो का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्हें धक धक करने लगा के सैक्सोफोन पर बजते म्यूजिक पर झूमते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो को देख फैंस भी रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं और एक्ट्रेस की तारीफ करते नजर आ रहे हैं. 

राघव सचार के ट्विटर हैंडल से शेयर किए गए वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया, शोस्टॉपर माधुरी मैम के जन्मदिन के लिए सिर्फ एक परफॉर्मेंस पर्याप्त नहीं है, इसलिए यहां धक-धक करने लगा का #AltoSaxophone प्रस्तुति है. माधुरी मैम को दोबारा जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. यह गाना आनंद-मिलिंद जी द्वारा रचित है और उदित नारायण जी और अनुराधा पौडवाल जी द्वारा गाया गया है. 

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें 15 मार्च को माधुरी दीक्षित ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया था, जिस मौके पर सेलेब्स और फैंस ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए बधाई दी थी. इसके अलावा रियलिटी शो डांस दीवाने में उनके पति श्रीराम नेने भी पहुंचे थे, जिनके साथ उनका रोमांटिक डांस वीडियो काफी वायरल हुआ था. इतना ही नहीं उनके बच्चों का भी एक स्पेशल वीडियो शो में दिखाया गया था, जिसमें वह एक्ट्रेस को बर्थडे विश करते नजर आ रहे हैं. 

Advertisement

Bollywood News: मुश्किल में बॉलीवुड, सुस्ती भरे 64 दिन

Featured Video Of The Day
Iran में Trump के ऑपरेशन पायलट को कैसे दिया अंजाम? 48 घंटे की जंग, कैसे निकला Pilot?