माधुरी दीक्षित का वो राज, जो खुला था शादी वाले दिन! पति श्रीराम नेने भी थे अनजान, नहीं जाते अमिताभ बच्च्जन तो...

शादी से पहले माधुरी दीक्षित के पति श्रीराम नेने एक बड़ा राज उनके बारे में नहीं जानते थे. अमिताभ बच्चन की वजह से इस राज का खुलासा शादी वाले दिन हो गया और इस राज को जान नेने हैरान रह गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शादी के दिन खुला था माधुरी दीक्षित का सबसे बड़ा राज
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित का नाम सुनते ही 90 के दशक की वो चमकदार दुनिया आंखों के सामने घूम जाती है, जब सिर्फ उनके नाम से फिल्में हिट हो जाया करती थीं. उस दौर में फैंस सिनेमाघरों के बाहर लंबी लाइनें लगाकर सिर्फ माधुरी की एक झलक पाने के लिए इंतजार करते थे. उनकी मुस्कान, डांस और अदाकारी ने उन्हें सिर्फ स्टार नहीं बल्कि एक ब्रांड बना दिया था. लेकिन सोचिए, इतनी बड़ी सुपरस्टार को उनका होने वाला पति पहचानता ही नहीं था!

अमेरिका में हुई पहली मुलाकात  

जी हां, ये सुनकर किसी को भी झटका लग सकता है. माधुरी दीक्षित के पति डॉ. श्रीराम नेने अमेरिका में रहने वाले जाने-माने कार्डियोवैस्कुलर सर्जन हैं. दोनों की पहली मुलाकात अमेरिका में हुई थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, माधुरी के भाई अजीत दीक्षित की एक पार्टी में दोनों आमने-सामने आए थे. उस मुलाकात में ना कोई फिल्मी बात हुई, ना स्टारडम का जिक्र. माधुरी वहां बिल्कुल एक साधारण लड़की की तरह थीं- सिंपल, नॉर्मल और बिल्कुल बिना स्टार वाले तेवर के.

यह भी पढ़ें: सनी देओल की आंख में घुस गई थी मक्खी, शॉट ओके करने के लिए डटे रहे धर्मेंद्र के लाडले, नहीं झपकी पलक

सादगी से हुई माधुरी-नेने की शादी 

खुद माधुरी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि डॉ. नेने को जरा भी अंदाजा नहीं था कि वे भारत की इतनी बड़ी फिल्म स्टार हैं. उन्हें लगा वो बस एक अच्छी, संस्कारी भारतीय लड़की हैं. यही बात माधुरी को भी छू गई. उन्हें अच्छा लगा कि कोई उन्हें उनके नाम या शोहरत से नहीं, बल्कि इंसान के रूप में पसंद कर रहा है. 17 अक्टूबर 1999 को दोनों ने अमेरिका में बेहद सादगी से, सिर्फ परिवार की मौजूदगी में शादी कर ली. इस शादी की खबर जब भारत पहुंची तो बॉलीवुड तक हैरान रह गया. बाद में जब ग्रैंड रिसेप्शन हुआ और फिल्म इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे पहुंचे, तब जाकर डॉ. नेने को असली तस्वीर समझ आई.

Advertisement

अमिताभ नहीं आते तो...

कहा जाता है कि रिसेप्शन में आए सितारों में से वे सिर्फ अमिताभ बच्चन को पहचान पाए. वहीं से उन्हें एहसास हुआ कि उनकी पत्नी कोई आम महिला नहीं, बल्कि हिंदी सिनेमा की सुपरस्टार हैं. उस दिन उनके सामने जो 'राज' खुला, उसने उन्हें भी हैरान कर दिया कि जिस लड़की से उन्होंने सादगी देखकर प्यार किया, वो करोड़ों दिलों की धड़कन है.

यह भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित के साथ 'मां बहन' कर रहीं तृप्ति डिमरी, धक-धक गर्ल पर भारी एनिमल एक्ट्रेस- टीजर देखा क्या?
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
चंपत राय को सब पता था? पुलिस के सामने उगले सारे राज़!
Topics mentioned in this article
Shriram Nene
Madhuri Dixit
Madhuri Dixit Shriram Nene
Madhuri Dixit Marriage
Madhuri Dixit Secret