मधुबाला ने ठुकराया ऑस्कर विजेता डायरेक्टर का ऑफर, आखिर क्यों लिया ये मुश्किल फैसला?

वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को जन्मी मधुबाला का निधन 36 साल की उम्र में 23 फरवरी को हो गया था. लेकिन वह आज भी फैंस के दिलों में जिंदा हैं.   

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मधुबाला ने ठुकराया था हॉलीवुड फिल्म का ऑफर
नई दिल्ली:

मधुबाला नाम सुनते ही लोगों के दिलों में पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं. 14 फरवरी 1933 को दिल्ली में जन्मी मधुबाला का असली नाम मुमताज जहां देहलवी था. बचपन से ही उनके चेहरे पर एक अलग चमक थी, जिसने फिल्म निर्माता और दर्शकों दोनों को अपना दीवाना बना दिया. 9 साल की उम्र में 'बसंत' से बाल कलाकार के रूप में शुरू हुए उनके सफर ने आगे चलकर उन्हें बॉलीवुड का सितारा बना दिया. उनकी चर्चा न सिर्फ देश में बल्कि विदेशों में भी देखने को मिली. उस दौर में यह कम ही होता था कि कोई भारतीय अभिनेत्री विदेशों से ऑफर पाती थीं. लेकिन ऑस्कर विजेता डायरेक्टर फ्रैंक कैप्रा ने उन्हें अमेरिका में बड़े बजट की फिल्मों का ऑफर भेजा. यह ऑफर उन्हें हॉलीवुड में भी लोकप्रियता दिला सकता था, लेकिन मधुबाला ने इसे ठुकरा दिया. 

ऑस्कर विजेता डायरेक्टर का ठुकराया ऑफर

मधुबाला ने परिवार और देश को हमेशा पहले रखा. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि यह फैसला उनके करियर के लिए आसान नहीं था. असली सफलता सिर्फ ग्लैमर या पैसा नहीं, बल्कि अपने मूल्यों और फैसलों में भी होती है. अपने 22 साल के करियर में मधुबाला ने लगभग 70 फिल्मों में काम किया. 'महल', 'मुगल-ए-आजम', और 'चलती का नाम गाड़ी' जैसी फिल्मों ने उन्हें सिनेमा की 'सौंदर्य देवी' का टैग दिलाया. उनका जीवन आसान नहीं था. बचपन में ही उन्होंने कई आर्थिक कठिनाइयां देखीं, और बाद में दिल की बीमारी ने उनकी जिंदगी की चुनौतियों को बढ़ा दिया. 

ये भी पढ़ें- जब मधुबाला ने बहन को किया था उनके मेडिकल ट्रीटमेंट पर पैसे खर्च करने से मना, कहा-देखों मैं क्या से क्या हो गई

इस फिल्म ने मधुबाला को बनाया सुपरस्टार

मधुबाला की कामयाबी की सबसे बड़ी पहचान फिल्म 'मुगल-ए-आजम' बनी. यह हिंदी सिनेमा की ऐतिहासिक फिल्मों में गिनी जाती है. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वह गंभीर दिल की बीमारी से जूझ रही थीं, इसके बावजूद उन्होंने शूट पूरे किए. कई बार सेट पर उनकी तबीयत बिगड़ जाती थी, लेकिन उन्होंने कभी अपने काम को बीच में नहीं छोड़ा. बीमारी ने धीरे-धीरे उनके करियर को सीमित कर दिया, लेकिन उन्होंने कभी अपनी कमजोरी को आड़े नहीं आने दिया। 23 फरवरी 1969 को महज 36 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- वैलेंटाइन डे पर जन्मीं मधुबाला, बचपन से लेकर शोहरत तक, इन 4 तस्वीरें को देख कहेंगे- वो दौर ही अलग था

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
छोटी मछली फंसी, बड़े चोर आजाद': चंपत राय पर FIR के लिए सड़क पर उतरे वकील
Topics mentioned in this article
Madhubala
Madhubala Death Anniversary
Madhubala Death