इन एक्ट्रेसेस ने नाम बदलकर पाई शोहरत, मधुबाला, रीना रॉय से लेकर कियारा तक, जानें क्या है इनके असली नाम

Popular Bollywood Actors real Name: बॉलीवुड में कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जिन्होंने अपना नाम बदल कर बड़ी कामयाबी हासिल की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Popular Bollywood Actors real Name: कियारा आडवाणी से रीना रॉय तक ये नहीं हैं इन एक्ट्रेसेस के रियल नेम
नई दिल्ली:

 Popular Bollywood Actors real Name: कई बार लोग अपने नाम में किसी भी तरह का बदलाव करने से डरते हैं, लेकिन बॉलीवुड में कुछ एक्ट्रेसेस ऐसी हैं, जिन्होंने अपना नाम बदल कर बड़ी कामयाबी हासिल की. जन्म से कोई और नाम होने के बावजूद ये एक्ट्रेसेस जब फिल्मों में आईं तो अपने माता-पिता का दिया नाम बदल कर कुछ और रख लिया और फिर इसी नाम से मशहूर हो गईं. आज हम बॉलीवुड की ऐसी ही हिट एक्ट्रेसेस के बारे मे बात करेंगे.

मधुबाला

बॉलीवुड की सबसे खूबसूरती एक्ट्रेसेस में से एक मधुबाला ने 50-60 के दशक में बॉलीवुड पर राज किया. आज भी ऐसा कहा जाता है कि उनकी तरह की खूबसूरत दूसरी कोई एक्ट्रेस नहीं हुई. मधुबाला का  असली नाम था मुमताज बेगम. हालांकि बॉलीवुड में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल लिया.

यह भी पढ़ें -बॉलीवुड की पहली ब्लैक बेल्टर है यह एक्ट्रेस, तमिल, तेलुगु भोजपुरी और हॉलीवुड में भी कर चुकी है काम, विवादों से गहरा नाता

रीना रॉय

बहुत कम लोग जानते रीना रॉय दरअसल एक मुस्मिल एक्ट्रेस थीं. उनका असली नाम था सायरा अली है. हालांकि फिल्मों के लिए उन्हें ये नाम ठीक नहीं लगा और उन्होंने नाम बदल कर रीना रॉय कर लिया.

कियारा आडवाणी

सलमान खान की सलाह पर कियारा ने अपना नाम बदल था. दरअसल उनका असली नाम आलिया आडवाणी था. लेकिन चूंकि बॉलीवुड में पहले से ही एक आलिया नाम से स्थापित एक्ट्रेस थीं. इसलिए उन्होंने नाम बदलकर कियारा आडवाणी कर लिया. ताकि दर्शकों को बीच कोई कंफ्यूजन न हो.  

Advertisement

यह भी पढ़ें -कौन है स्टारकिड सुफयान, जिसे देख कर फैंस बोले- सलमान खान का बेटा होता तो हूबहू ऐसा दिखता, दिव्या भारती से है खास कनेक्शन

मान्यता दत्त

संजय दत्त की पत्नी और अभिनेत्री मान्यता दत्त भी असल में मुस्लिम धर्म से थीं. उनका असली नाम है दिलनवाज शेख था. हालांकि फिल्मों में आने के बाद उन्होंने अपना नाम बदल कर मान्यता रख लिया और बाद में संजय दत्त से शादी के बाद वह मान्यता दत्त हो गईं.  

Advertisement

तब्बू

तब्बू का असली नाम है तब्बसुम फातिमा हाशमी है. बॉलीवुड में तीन दशक बिता चुकी तब्बू ने जब बॉलीवुड में एंट्री ली तो उन्होंने अपने बड़े से नाम को शॉर्ट कर लिया और वह फिर तब्बू के नाम से जानी जाने लगीं.

Featured Video Of The Day
Syed Suhail | Bengal Bulldozer Action: बंगाल में शुभेंदु सरकार, बुलडोजर एक्शन लगातार | CM Suvendu