मधुबाला की ये 10 तस्वीरें हैं इंटरनेट पर सबसे यूनिक, खूबसूरती की वो मिसाल जिसे आज तक कोई छू नहीं पाया

भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में शुमार मधुबाला का जीवन जितना चमकदार था, उतना ही दर्दभरा भी रहा. आज हम आपको मधुबाला की 10 सबसे खूबसूरत फोटो दिखाने जा रहे हैं, जो बहुत ही यूनिक हैं और सोशल मीडिया पर शायद ही आपने देखी होंगी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
मधुबाला की 10 सबसे खूबसूरत फोटो

भारतीय सिनेमा की सबसे खूबसूरत और प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में शुमार मधुबाला का जीवन जितना चमकदार था, उतना ही दर्दभरा भी रहा. 1950-60 के दशक में उन्होंने अपनी मासूमियत, अदाकारी और बेमिसाल खूबसूरती से करोड़ों दिलों पर राज किया. ‘मुगल-ए-आजम' जैसी ऐतिहासिक फिल्म से उन्हें अमर पहचान मिली, लेकिन निजी जिंदगी में उन्हें प्यार और सेहत दोनों ही मोर्चों पर संघर्ष करना पड़ा. कम उम्र में ही दिल की गंभीर बीमारी ने उन्हें घेर लिया और आखिरकार 36 साल की उम्र में उनका निधन हो गया, जिससे पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई.

मधुबाला से जुड़े 10 दिलचस्प फैक्ट्स:

मधुबाला का असली नाम मुमताज जहां बेगम देहलवी था. उनका जन्म 14 फरवरी 1933 को दिल्ली में हुआ था.

उन्होंने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्म ‘बसंत' से करियर शुरू किया. उस वक्त उन्हें ‘बेबी मुमताज' के नाम से जाना जाता था.

फिल्म ‘मुगल-ए-आज़म' में अनारकली का किरदार उनका सबसे आइकॉनिक रोल बना. इस फिल्म ने उन्हें हमेशा के लिए अमर कर दिया.

उनकी लव लाइफ काफी चर्चा में रही, खासकर दिलीप कुमार के साथ उनका रिश्ता. दोनों का प्यार अधूरा रह गया और ब्रेकअप ने उन्हें तोड़ दिया.

Advertisement

बाद में उन्होंने सिंगर-एक्टर किशोर कुमार से शादी की. लेकिन शादी के बाद भी उनकी जिंदगी में कई मुश्किलें बनी रहीं.

मधुबाला को जन्म से ही दिल की बीमारी (Congenital heart disease) थी. यह बीमारी धीरे-धीरे गंभीर होती चली गई.

उन्होंने अपने करियर में करीब 70 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. ‘चलती का नाम गाड़ी', ‘हावड़ा ब्रिज' जैसी फिल्में आज भी याद की जाती हैं.

Advertisement

उनके परिवार की आर्थिक स्थिति पहले कमजोर थी. इसी कारण कम उम्र में ही उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया.

उनकी खूबसूरती की तुलना अक्सर हॉलीवुड एक्ट्रेसेस से की जाती थी. उन्हें 'Venus of Indian Cinema' कहा जाता था.

23 फरवरी 1969 को मात्र 36 साल की उम्र में उनका निधन हो गया. उनकी मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया.

यह भी पढ़ें: जेल जा चुके राजपाल यादव को भूत बंगला में मिली सबसे कम फीस! को-स्टार अक्षय कुमार ने कहा- शॉर्टकट से पैसे...

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Iran Israel War: युद्ध में कौन-किस पर पड़ा भारी? Arzoo Kazmi का जवाब दंग कर देगा