LPG Cylinder: एक सेल्फी की कीमत तुम क्या जानो रमेश बाबू, कभी पैसे लेने वाले ऑरी आज सेल्फी के बदले ले रहे सिलेंडर!

LPG सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच ऑरी ने एक मजेदार वीडियो बनाया है. इसमें उनके साथ बोनी कपूर भी फुल मस्ती करते नजर आए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ऑरी ने एलपीजी सिलेंडर पर बनाई मजेदार रील
Social Media
नई दिल्ली:

रसोई गैस की किल्लत की खबरों ने इस वक्त देशभर में खलबली मचाई हुई है. देशभर से खबरें आ रही हैं कि लोग सिलेंडर लेने के लिए लंबी लाइनों में लगे हैं. इस बीच ऑरी ने अपनी एक रील से सोशल मीडिया यूजर्स को हंसा-हंसाकर लोटपोट कर दिया है. क्योंकि ऑरी अपनी शादी का रिश्ता लेकर जाते हैं और जब पूछा जाता है कि तुम्हारे पास है क्या सिलेंडर से भरा एक ट्रक दिखाते है. इस मजेदार वीडियो के कैप्शन में ऑरी ने लिखा, अब मैं एक सेल्फी के बदले एक सिलेंडर लेता हूं.

ऑरी ने मांगा बोनी कपूर की लड़की का हाथ!

ऑरी ने अपनी ये मजेदार रील बोनी कपूर के साथ बनाई है. ये पहली बार नहीं है जब ऑरी, बोनी के साथ नजर आए. बोनी भी पूरे मजे से ऑरी के साथ ये रील बनाते दिखे. पहले सीन में ऑरी बोनी से कहते हैं, मैं तुम्हारी बेटी से प्यार करता हूं. इस पर बोनी कहते हैं, तुम्हारे पास उसे देने के लिए क्या है? इस पर ऑरी सिलेंडर से भरा एक ट्रक दिखाते हैं.

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Cast Fees: किस एक्टर ने ली कितनी फीस, किसकी सबसे ज्यादा और किसे कौड़ियों के भाव किया साइन?

Advertisement

ऑरी के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स ने बड़े ही मजेदार रिएक्शन दिए. सबसे पहले तो खुशी कपूर ने लिखा, कौनसी बेटी? अंशुला कपूर ने लिखा, डेड और इसके साथ तीन लाफ्टर इमोजी बनाई. एक यूजर ने लिखा, परफेक्ट रील. एक ने लिखा, तुम्हारा तो असली जैकपॉट लग गया. एक मजेदार कमेंट था, मुकद्दर का सिलेंडर. बता दें कि ऑरी वाकई सेल्फी के लिए चार्ज करते हैं. ये बात वो खुद बता चुके हैं. इसके अलावा ऑरी ने यह भी बताया था कि वे शादी और पार्टियों में जाने के लिए भी पैसे चार्ज करते हैं. मतलब यह कि कई जगह वह पेड गेस्ट के तौर पर जाते हैं.

यह भी पढ़ें: LPG की किल्लत पर अक्षय कुमार ने बताया अपने घर का हाल, बोले- ट्विंकल ने दो इलेक्ट्रिक स्टोव खरीदे हैं

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Israel War | 'वे लगातार हवाई हमले कर रहे' NDTV से बोले ईरानी उप विदेश मंत्री | EXCLUSIVE