बीच शादी में पहुंचकर प्रेमी ने भर दी दुल्हन की मांग, खड़ा देखता रह गया दूल्हा, फिर लड़की ने जो किया देख लग जाएगा झटका

सोशल मीडिया पर शादी का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टेज पर शादी चल रही होती है कि तभी एक शख्स आकर झट से दुल्हन की मांग भर देता है. इसके बाद जो होता है उसे देख लोग हैरान हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
शादी का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

हमारे यहां शादियां मतलब मस्ती, मजा, धमाल और ढेर सारे रीति और रिवाज. शादियों में मस्ती-धमाल तो जमकर होता ही है, वहीं कभी-कभी कुछ ऐसा भी हो जाता है कि ट्रेजेडी में भी कॉमेडी हो जाती है. सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें दूल्हा और दुल्हन शादी के स्टेज पर रस्में पूरी कर रहे होते हैं, तभी कोई वहां पहुंच कर रंग में भंग डाल देता है और उस शख्स का अंदाज देख आपको भी हंसी तो जरूर आएगी. इंस्टाग्राम पर शेयर हुआ ये वीडियो एक शादी के दौरान का है.

दूल्हा और दुल्हन शादी की रस्में पूरी कर रहे होते हैं. दुल्हन पक्ष की एक महिला दूल्हे को सिंदूर थमाती है, मंत्रोचार और लोकगीत के बीच दूल्हा, दुल्हन की मांग में सिंदूर डालने जा ही रहा होता है कि मुंह पर कपड़ा बांधे पीले रंग की टी शर्ट और ब्लू जिंस में एक शख्स वहां पहुंचता है और जबरन दुल्हन की मांग भर देता है. दूल्हे और प्रेमी के बीच लगभग कुश्ती वाली नौबत आ जाती है. दूल्हा रोकने की जी भर कोशिश करता है, लेकिन ये शख्स नहीं थमता और सिंदूर भर देता है. दुल्हन बेचारी भी काफी हैरान परेशान नजर आती है.

A post shared by Ashish Mishra (@asliashishmishra)

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ‘बीच शादी में पहुंचा प्रेमी और भर दी दुल्हन की मांग देखता रह गया दूल्हा'. वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है. यह किसी को ये ट्रेजेडी लग रही है तो किसी को कॉमेडी. हालांकि लड़की का रिएक्शन लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आ रहा है. वो वीडियो में साफ कहती दिख रही है कि तुम कौन हो भाई. उसने अपने प्रमी को पहचानने से साफ इनकार कर दिया. दुल्हन के इस हाव भाव को देख लोग हैरान भी हैं.

ये भी देखें: मैचिंग पैंट के साथ पेयर किए गए बैंड्यू में शानदार दिखीं दिशा पाटनी

Featured Video Of The Day
राम कृष्ण ने चंपत राय पर दिया बड़ा बयान!
Topics mentioned in this article
Wedding Videos
Wedding Viral Videos
Groom Bride Funny Videos
Lover Filled Brides Forhead With Sindoor
Lover Put Sindoor Wedding Video
Groom Funny Videos
Bride Viral Video
Ex Lover In Wedding
Ex Lover In Wedding Funny Video
Bride Groom With Ex Lover
Angry Groom
Angry Groom On Brides Ex Boyfriend
Angry Groom On Brides Ex Boyfriend Video
Funny Incidents Indian Wedding