इमरान खान संग रिश्ते को 'लव जिहाद' कहने पर लेखा वाशिंगटन का करारा जवाब, बोलीं- सच्चाई कुछ और है

आमिर खान के भांजे इमरान खान इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं. वह एक्ट्रेस लेखा वॉशिंगटन के साथ 2020 से रिलेशनशिप में हैं. लेकिन हाल ही में एक इवेंट के बाद उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इमरान खान और लेखा वॉशिंगटन के रिश्ते को ट्रोल्स ने कहा ‘लव जिहाद’

आमिर खान के भांजे इमरान खान इन दिनों अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं. वह एक्ट्रेस लेखा वॉशिंगटन के साथ 2020 से रिलेशनशिप में हैं. लेकिन हाल ही में एक इवेंट के बाद उनके रिश्ते को लेकर सवाल उठने लगे. लेखा वॉशिंगटन को इमरान खान के साथ ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' की स्क्रीनिंग में शामिल होने के बाद ऑनलाइन ट्रोल का सामना करना पड़ा. ट्रोलर्स उनके रिश्ते को लव जिहाद का नाम दे रहे हैं, लेकिन अब लेखा ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है. इमरान खान के साथ अपने रिश्ते को "लव जिहाद" कहे जाने पर लेखा वॉशिंगटन ने अपनी चुप्पी तोड़ी है.

लेखा ने दिया करारा जवाब

आपको बता दें कि, इमरान खान ने हाल ही में ‘हैप्पी पटेल: खतरनाक जासूस' के साथ 10 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है. इसी फिल्म के प्रीमियर के दौरान इमरान और लेखा को साथ में देखा गया, जो वीडियो जमकर वायरल हुआ. लेकिन कुछ लोगों ने इस पर लव जिहाद जैसे कमेंट्स किए. ऑनलाइन आए बुरे कमेंट्स पर रिएक्ट करते हुए लेखा वॉशिंगटन ने इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर करते हुए कहा, "लव जिहाद-लगता है यह मेरे साथ हो रहा है, मैं थोड़ी बर्मी, इटैलियन, पंजाबी हूं, साउथ इंडिया में पली-बढ़ी हूं, नॉर्थ इंडिया में एक ऐसे पिता के साथ आई हूं जो रोमन कैथोलिक हैं लेकिन एग्नोस्टिक हैं. मुझे एक ऐसे आदमी के साथ जोड़ा जा रहा है, जिनके पिता थोड़े हिंदू, थोड़े स्कॉटिश हैं और मां मुस्लिम हैं. और लोग कहते हैं लव जिहाद हो रहा है, 'नहीं, नहीं. इसके बजाय, मैं लाइट्स बनाती हूं."

इस बारे में बात करते हुए लेखा ने मनीकंट्रोल को बताया, "मेरा अपना परिवार खुला, मल्टी-हाइफनेट और सभी की इज्जत करने वाला है, जैसा कि मेरे पार्टनर का परिवार भी है. मुझे यह देखने को मिलता है कि कैसे एक मल्टीकल्चरल, बड़े, दयालु, क्रिएटिव और सबको साथ लेकर चलने वाले लोग एक-दूसरे को खूबसूरती से सपोर्ट करते हैं. मैं कितनी लकी हूं."

‘मेरी खुद की है पहचान'

लेखा वाशिंगटन ने इस बात पर भी जोर दिया कि उनकी पहचान केवल एक एक्टर की गर्लफ्रेंड होना नहीं है, उनका खुद का लंबा और इंडिपेंडेंट करियर है. उन्होंने कहा, "किसी भी औरत को सबसे करीबी आदमी तक सीमित करना हमारे समाज का एक लिमिटिंग हिस्सा है जिसमें हम काम करते हैं. मैंने एक लीड एक्टर के तौर पर एक दशक बिताया है और जब मुझे लगा कि औरतों से नफरत बहुत ज़्यादा है तो मैंने उससे दूरी बना ली."

Featured Video Of The Day
Rahul Gandhi House Protest: AI Summit में Congress का बवाल, राहुल के घर के बाहर हल्लाबोल! | Breaking
Topics mentioned in this article