35 साल पुराना लता मंगेशकर का गाना, 4 मिनट 24 सेकेंड में लिए 40 हिट फिल्मों के नाम, सलमान-रवीना थे हीरो हीरोइन

1991 में सलमान खान और रवीना टंडन की एक फिल्म आई थी इस फिल्म का नाम था 'पत्थर के फूल'. फिल्म के गाने काफी पसंद किये गए थे और इन्हीं में एक था ये जिसके लिरिक्स में एक, दो या दस नहीं पूरी चालीस फिल्मों के नाम इस्तेमाल किए गए थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सलमान खान और रवीना टंडन के गाने में 40 हिट फिल्मों के नाम
Social Media
नई दिल्ली:

गाने,कविता और शायरी करना हर किसी की बात नहीं. चाहे कोई पेचीदा बात बयां करनी हो या कुछ हंसते हंसते कह जाना हो...आपको शब्दों की कलाबाजी तो आनी ही चाहिए. यही वजह है कि हमें अपनी हिंदी फिल्मों में एक से बढ़कर एक तरह-तरह के गाने सुनने को मिलते हैं. प्यार में डूबी शायरी से लेकर मस्ती छलका रहे गानों तक हमारी इंडस्ट्री के लोगों ने क्रिएटिविटी की नई-नई मिसालें कायम की हैं. अब आज हम आपको जिस गाने के बारे में बताने जा रहे हैं उसमें 40 पॉपुलर हिंदी फिल्मों के नाम लिए गए लेकिन जब आप सुनेंगे तो बातों में फ्लो ऐसा है कि आप ये बात कैच कर ही नहीं पाएंगे. हालांकि अगर आपने ये पुरानी फिल्में भी देखी हैं तो तुरंत पकड़ लेंगे.

किस गाने में इस्तेमाल हुए 40 हिट फिल्मों के नाम?

साल 1991 में 'पत्थर के फूल' नाम से एक फिल्म आई थी. इस फिल्म में एक रवीना टंडन और सलमान खान पर एक गाना फिल्माया गया था. ये गाना था 'कभी तू छलिया लगता है' यंग सलमान खान और रवीना टंडन का ये गाना सुनने में तो मजेदार है ही देखने में भी काफी बढ़िया लगता है. लता मंगेशकर और एस.पी.बालासुब्रह्मण्यम ने अपने अंदाज में गाकर इसे और खास बना दिया. रामलक्ष्मण की धुन और रविंद्र रावल की राइटिंग ने इस पर चार चांद लगा दिए. इस गाने में फिल्मों के नामों को लेकर बनाई गई मजेदार लिस्ट-स्टाइल लिरिक्स ने इसे खास बनाया.

गाने में पुरानी फिल्मों के नामों का इस्तेमाल इसे सिर्फ रोमांस का नया अंदाज देता बल्कि बॉलीवुड के लिए एक शानदार ट्रिब्यूट भी बनाता है. आज भी लोग इसे नॉस्टेल्जिया के साथ सुनते और देखते हैं. यह गाना 90 के दशक की सादगी, रोमांस और मस्ती का बेहतरीन नमूना है. 

1991 की हिट फिल्म थी 'पत्थर के फूल'

पत्थर के फूल 22 फरवरी 1991 को रिलीज हुई. अनंत बालानी के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म उस साल की हिट फिल्मों में से एक थी. इंटरनेट पर मौजूद आंकड़ों के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 2.50 करोड़ था. भारत नेट कलेक्शन करीब 5.65 करोड़ और वर्ल्डवाइड ग्रॉस करीब 5.80 करोड़ रुपये बताया जाता है. यह साल की टॉप ग्रॉसिंग फिल्मों में शामिल रही थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 15 साल पुराना गाना, समझ किसी को ना आया लेकिन सबकी जुबान पर था ये हिट नंबर, आपको पता है कोलावेरी डी का मतलब?
  

Featured Video Of The Day
राहुल गांधी के गढ़ रायबरेली में अखिलेश यादव की PDA यात्रा, मायने समझिए
Topics mentioned in this article
Pathar Ke Phool
Pathar Ke Phool Songs
Salman Khan
Raveena Tandon
Lata Mangeshkar