लेडीज एंड लेडीज से और खतरनाक हुआ यश की ‘टॉक्सिक’ का संसार, दी चेतावनी, 'बच्चों को दूर ही रखना'

यश की टॉक्सिक का धमाकेदार नया वीडियो आया है. वीडियो का नाम है लेडीज ऐंड लेडीज, आपने देखा क्या?

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Ladies & Ladies Toxic Hindi Video: यश की टॉक्सिक का धमाकेदार वीडियो
Social Media
नई दिल्ली:

Ladies and Ladies Toxic Hindi Video: ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' की दुनिया अब और ज्यादा खतरनाक और रोमांचक हो गई है. फिल्म का नई वीडियो ‘लेडीज एंड लेडीज' रिलीज हो चुका है, जिसमें फिल्म की ताकतवर महिलाएं धमाल मचा रही हैं. वीडियो में नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वासंथ और हुमा कुरैशी जैसे दमदार एक्ट्रेसेस हर फ्रेम पर अपनी जबरदस्त मौजूदगी दर्ज करा रही हैं. 

नयनतारा का खतरनाक अंदाज, कियारा की मर्मस्पर्शी और आकर्षक एनर्जी, तारा की बेफिक्र जिंदादिली, रुक्मिणी का तीखा अंदाज और हुमा की नजर, हर एक किरदार स्क्रीन पर छा रहा है. वीडियो में महिलाओं के नजरिए से दिया गया एक कैप्टिवेटिंग वॉइसओवर फिल्म में और गहराई जोड़ रहा है.

वीडियो की शुरुआत में एक मजेदार डिस्क्लेमर भी है, 'बच्चे…दूर रहना. माता-पिता…ध्यान रखना कि आपके बच्चे दूर रहें. दादा-दादी…ध्यान रखना कि आपके बच्चों के बच्चे भी दूर रहें. परदादा-परदादी…अपनी जिम्मेदारी पर.' यह डिस्क्लेमर फिल्म के बिना लाग-लपेट वाली बागी स्पिरिट को साफ दिखाता है. 

Advertisement

वीडियो में यश का हाई-इम्पैक्ट एक्शन अवतार भी नजर आ रहा है, जो दर्शकों को और रोमांचित कर रहा है. निर्देशक गीतू मोहनदास निर्देशित ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' में यश मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वासंथ और हुमा कुरैशी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी. फिल्म को कन्नड़ और इंग्लिश में शूट किया गया है और इसे हिंदी, तेलुगू, तमिल और मलयालम में रिलीज किया जाएगा. केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस निर्मित फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

Featured Video Of The Day
राम मंदिर दान चोरी मामला: टिन्नू यादव पर नए आरोप, पूछताछ में कई बड़े खुलासे
Topics mentioned in this article
Ladies And Ladies Toxic Hindi Video
Toxic Release Date
Bollywood
Entertainment