Kuttey box office collection day 1: फर्स्ट डे अर्जुन कपूर के 'कुत्ते' ने नहीं दिखाया कोई कमाल, फिल्म ने कमाए सिर्फ इतने करोड़

कुत्ते का निर्देशन मशहूर फिल्मकार विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान ने किया है. फिल्म कुत्ते की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर काफी धीमी दिखाई दी. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से काफी कम कमाई की है.

विज्ञापन
Read Time: 6 mins
फर्स्ट डे अर्जुन कपूर के 'कुत्ते' ने नहीं दिखाया कोई कमाल
नई दिल्ली:

अर्जुन कपूर और तब्बू की मल्टीस्टारर फिल्म कुत्ते सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. यह फिल्म लंबे समय से चर्चा में बनी हुई थी. बीते दिनों जब कुत्ते का ट्रेलर रिलीज हुआ तो दर्शकों का काफी प्यार मिला था. फिल्म के ट्रेलर में अर्जुन कपूर और तब्बू के अलावा नसीरुद्दीन शाह, कोंकणा सेन शर्मा, कुमुद मिश्रा, राधिका मदान और शार्दुल भारद्वाज जैसे मंझे हुए कलाकार देखने को मिले थे. जिससे लगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल दिखाने वाली है. लेकिन कुत्ते के पहले दिन के कलेक्शन से ऐसा साबित होता नहीं दिखाई दे रहे हैं. 

कुत्ते का निर्देशन मशहूर फिल्मकार विशाल भारद्वाज के बेटे आसमान ने किया है. फिल्म कुत्ते की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर  काफी धीमी दिखाई दी. इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से काफी कम कमाई की है. फिल्म कुत्ते ने अपने ओपनिंग डे पर 1 करोड़ से 1.40 करोड़ के करीब कमाई की है. जोकि फर्स्ट डे के मुकाबले काफी कम है. हालांकि यह अभी यह अनुमानित आंकड़े हैं. इस फिल्म का कुल बजट 80 करोड़ रुपये है. वहीं मेकर्स को उम्मीद थी कि यह फिल्म अपने ओपनिंग डे पर 8 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करेगी.

बात करें फिल्म कुत्ते की तो जैसा की ट्रेलर में साफ हो गया था. फिल्म में कई दमदार कलाकार हैं. यह सभी फिल्म में ग्रे-शेडेड किरदार में दिखाई दिए हैं. कुत्ते के ट्रेलर में रोमांचकारी, रॉ और इंटेंस के साथ डार्क ह्यूमर भी देखने को मिला, लेकिन पहले दिन के कलेक्शन को देखकर लगाता है कि फिल्म कुत्ते पर्दे पर दर्शकों के बीच वह जुड़ाव पैदा नहीं कर पाई, जिसकी उम्मीद की जा रही थी. इस फिल्म को लव फिल्म्स और विशाल भारद्वाज फिल्म्स के बैनर तले लव रंजन, विशाल भारद्वाज, अंकुर गर्ग और रेखा भारद्वाज द्वारा निर्मित किया गया है. 

Featured Video Of The Day
Lawrence Gang में 'Lady Don' की एंट्री, Gangster Boby Kabootar से कनेक्शन! Bishnoi Gang | Top News