कुछ कुछ होता है की अंजलि याद है? अब देती हैं रानी-काजोल को टक्कर, फैंस बोले- 27 साल बाद देखकर अच्छा लगा

फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में छोटी सी, मासूम अंजलि का किरदार निभाने वाली सना सईद अब पूरी तरह बदल चुकी हैं. 27 साल बाद उन्हें देख कर फैंस भी हैरान रह गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कुछ कुछ होता है की अंजलि की फोटो वायरल
नई दिल्ली:

Kuch Kuch Hota Hai: करण जौहर की फिल्म ‘कुछ कुछ होता है' तो आप सभी को याद ही होगी. 1998 में आई इस फिल्म ने सफलता के झंडे गाड़े थे. यह फिल्म शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी के बीच एक ट्रायंगल लव स्टोरी थी. फिल्म में तीनों स्टार के काम को लोगों ने तो पसंद किया ही था, लेकिन सबसे ज्यादा लोकप्रियता फिल्म में रानी मुखर्जी की बेटी का किरदार निभाने वालीं सना सईद ने हासिल की थी. फिल्म में छोटी अंजलि के किरदार से सभी का दिल जीतने वालीं सना सईद अब बड़ी हो गई हैं. आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए उनकी एक लेटेस्ट फोटो लेकर आए हैं, जिसे देखने के बाद यकीनन आप हैरान रह जाएंगे.

सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं सना सईद 

फिल्म कुछ कुछ होता है में मासूम सी दिखने वालीं सना सईद अब बड़ी हो गई हैं. सना सईद सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव हैं और अपनी ग्लैमरस फोटोज शेयर करती रहती हैं. सना सईद की उम्र अब 36 साल हो गई है, लेकिन अफसोस इस बात का है कि जिस लोकप्रियता की हकदार वे थीं, उतनी लोकप्रियता उन्हें हासिल नहीं हुई. उन्हें एक दो फिल्मों के अलावा कुछ डांस रियलिटी शो में भी देखा गया, लेकिन इसके बावजूद उन्हें मनमुताबिक सफलता हासिल नहीं हुई.

2023 में कर ली थी बॉयफ्रेंड संग सगाई 

Advertisement

आपको बता दें कि 2023 में सना सईद ने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड साबा वॉनर से सगाई की थी, जो कि एक हॉलीवुड साउंड डिजाइनर हैं और लॉस एंजेलिस में रहते हैं. सना अक्सर उनके साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं.

Featured Video Of The Day
Mathura-Gyanvapi-Sambhal विवाद में बड़ा मोड़, SC की लोक अदालत की पेशकश दोनों पक्षों ने ठुकराई
Topics mentioned in this article
Kuch Kuch Hota Hai
Sana Saeed
Sana Saeed Photo
Kuch Kuch Hota Hai Child Artist