‘कुछ कुछ होता है’ की अंजलि ने पहनी फिल्म वाली पुरानी टी-शर्ट, तब उम्र 8 साल अब है 38, 28 साल बाद देख खुशी से झूम उठे फैंस

‘कुछ कुछ होता है’ की छोटी अंजलि ने 28 साल बाद फिल्म से जुड़ी अपनी पुरानी टी-शर्ट पहनकर फैंस की यादें ताजा कर दीं. कभी 8 साल की उम्र में नजर आईं चाइल्ड आर्टिस्ट अब 38 साल की हो चुकी हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
38 साल की हो गई हैं फिल्म कुछ कुछ होता है की सना सईद

शाहरुख खान, करण जौहर और रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म 'कुछ कुछ होता है' ने अपनी रिलीज के 28 साल पूरे कर लिए हैं. इस खास मौके पर अभिनेत्री सना सईद ने फिल्म से जुड़ी याद ताजा की. अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने फिल्म की 'कैंप सनशाइन' वाली टी-शर्ट की झलक दिखाई और अपनी खुशी जाहिर की. सना ने बताया कि इस टी-शर्ट को उन्होंने आखिरी बार 8 साल की उम्र में पहना था. शेयर किए गए वीडियो में सना सईद कहती हैं, "मुझे 'कैंप सनशाइन' वाली टी-शर्ट मिली है. जब मैं 8 साल की थी, तब मैंने इसे पहना था और अब मैं इसे फिर से पहनने जा रही हूं.

वीडियो में वह हरे रंग की टी-शर्ट पहने नजर आ रही हैं, जिस पर 'कैंप सनशाइन' लिखा हुआ है. वीडियो शेयर कर अभिनेत्री ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए लिखा, "मुझे एक खास चीज मिली है, फिल्म 'कुछ कुछ होता है' की कैंप सनशाइन वाली टी-शर्ट. 8 साल की उम्र के बाद से इसे नहीं पहना था और आज भी इसे पहनकर घर जैसा महसूस हो रहा है."

सना ने करण जौहर निर्देशित फिल्म में राहुल खन्ना (शाहरुख खान) की बेटी अंजलि का रोल किया था. फिल्म के मेकर्स ने भी सोशल मीडिया के जरिए फिल्म के 28 साल पूरे होने का जश्न मनाया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक मोंटाज वीडियो पोस्ट कर लिखा, "प्यार और दोस्ती की हर कहानी को हमारा सलाम. हम सभी को फिल्म 'कुछ कुछ होता है' के 28 साल पूरे होने की ढेर सारी शुभकामनाएं."

Advertisement

फिल्म 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान के साथ काजोल और रानी मुखर्जी अहम भूमिका में थीं. हालांकि, फिल्म में अभिनेता सलमान खान ने काजोल के मंगेतर अमन का किरदार निभाया था. फिल्म को दर्शकों की तरफ से सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिली थी. यह सबसे पसंदीदा रोमांटिक फिल्मों में से एक बन गई.

Advertisement

फिल्म को शुरुआत में कम स्क्रीन्स मिली थीं, लेकिन दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया के चलते यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इसने उस समय के रिकॉर्ड तोड़े और साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी.

ये भी पढ़ें: करिश्मा-गोविंदा के 7 सुपरहिट गाने, जो 90s से लेकर अब तक हैं एवरग्रीन, Gen Z-Millennials से लेकर बूढ़े जवान तक की प्लेलिस्ट में शामिल

Featured Video Of The Day
अंधेरा, चीख-पुकार, भीड़... भगदड़ का नया वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे!
Topics mentioned in this article
Sana Saeed
Kuch Kuch Hota Hai
Entertainment

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं