Krishna Shroff व्हाइट रोब पहनकर यूं आराम फरमाती आईं नजर, शेयर की Photo

एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) की बेटी और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की बहन कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) ने हाल ही में अपनी एक फोटो शेयर की है, जो फैन्स को काफी पसंद आ रही है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की तस्वीर हुई वायरल
फटाफट पढ़ें
Summary is AI-generated, newsroom-reviewed
  • कृष्णा श्रॉफ की तस्वीर हुई वायरल
  • कृष्णा व्हाइट गाउन पहने आराम फरमाती आईं नजर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है Photo
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) की बेटी और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) की बहन कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपनी फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं. हाल ही में कृष्णा श्रॉफ ने अपना फोटोशूट करवाया है, जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने फैन्स के साथ साझा की हैं. इस तस्वीर में कृष्णा व्हाइट गाउन पहनकर आराम फरमाती नजर आ रही हैं. कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff) की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जाती हैं. 

इस तस्वीर में कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff Photo) हाथ में वाइन का ग्लास लेकर सोफे पर बैठी हुई हैं. तस्वीर को शेयर करते हुए कृष्णा श्रॉफ ने कैप्शन में लिखा, "मेरी मिठाई से अपनी नजरों हटा कर रखो. वह सबसे अच्छा व्यवहार करती है." कृष्णा की यह तस्वीर फैन्स को काफी पसंद आ रही है, उनकी इस तस्वीर पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं. 

कृष्णा श्रॉफ (Krishna Shroff Photoshoot) की इन तस्वीरों पर फैन्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. बता दें, टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा अपनी फिटनेस के लिए भी खूब जानी जाती हैं. कृष्णा श्रॉफ अकसर अपने बॉयफ्रेंड एबन ह्याम्स के साथ भी फोटो और वीडियो शेयर करती थीं, लेकिन हाल ही में यह कनफर्म हो चुका है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
IRS Daughter Case: Rahul Meena की कहानी में कई नए खुलासे | Asal Mein Hua Kya | Munish Devgan