एक्ट्रेस न होते हुए भी गजब की स्टाइलिश हैं कृष्णा श्रॉफ, देखें उनकी 5 शानदार तस्वीरें

कृष्णा श्रॉफ अकसर अपने स्टाइलिश और ग्लैमरस अंदाज की वजह से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहती हैं. आइए देखते हैं उनकी पांच स्टाइलिश फोटो.

विज्ञापन
Read Time: 20 mins
कृष्णा श्रॉफ का स्टाइलिश अंदाज
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के स्टाइलिश और मोस्ट पॉपुलर एक्टर जैकी श्रॉफ के दो बच्चे हैं, कृष्णा श्रॉफ और टाइगर श्रॉफ. टाइगर तो बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग और फिटनेस के चलते हमेशा धमाल मचाते ही रहते हैं. लेकिन कृष्णा श्रॉफ जो भले ही बड़े पर्दे पर नजर नहीं आतीं, लेकिन सोशल मीडिया पर हमेशा छाई रहती हैं. उनके ग्लैमरस लुक्स फैंस का दीवाना बना देते हैं. ऐसे में आइए आज हम आपको दिखाते हैं कृष्णा श्रॉफ की 5 सबसे ग्लैमरस फोटो.

टाइगर श्रॉफ की बहन कृष्णा श्रॉफ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं, जिनके लिए आए दिन वो अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने लाइट ब्राउन कलर की रिप्ड ड्रेस में अपनी कुछ तस्वीर शेयर की है, जिसे इंस्टाग्राम पर हजारों लोग लाइक कर चुके हैं.

Advertisement

अब जरा इस तस्वीर पर नजर डालिए, मल्टी कलर प्रिंटेड ब्लेजर ड्रेस में कृष्णा कितनी स्टाइलिश लग रही हैं. उन्होंने दीवार से मैच करता हुआ एक भी ब्लेजर कैरी किया है. साथ ही नियॉन कलर की सैंडल्स और ग्रीन कलर के बड़े सनग्लासेस लगाए हुए हैं.

Advertisement

कर्ली हेयर और व्हाइट कलर की बॉडीकॉन ड्रेस में कृष्णा श्रॉफ बेहद ही ग्लैमरस लग रही हैं. उन्होंने अपने लुक को बेहद क्लासी किया हुआ है. वो डार्क आई मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक और गले में एक डायमंड का सेट पहने नजर आ रही हैं.

कृष्णा श्रॉफ की यह फोटो बेहद ही क्यूट और स्टाइलिश हैं, इसमें उन्होंने ब्लू कलर के डेनिम के साथ ग्रे कलर का बॉडी हगिंग टॉप पहना हुआ है. साथ ही हाई पोनीटेल बनाकर कानों में बड़े हूप्स इयररिंग्स पहने हुए हैं.

Advertisement

ग्रीन कलर के स्विमसूट में कृष्णा श्रॉफ बेहद ही सिजलिंग लग रही हैं. इस फोटो में नो मेकअप लुक में वे बेहद स्टाइलिश लग रही हैं.

Topics mentioned in this article
Krishna Shroff
कृष्णा श्रॉफ
Krishna Shroff 5 Stylish And Glamorous Photos
Krishna Shroff Photos
Krishna Shroff Pics