Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 14: बॉक्स ऑफिस पर नहीं उठ पा रही सलमान की फिल्म, जानें 14वें दिन का कलेक्शन

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 14: सलमान खान की मल्टी स्टारर फिल्म किसी का भाई किसी की जान का कलेक्शन दिन प्रतिदिन कम होता जा रहा है. हालांकि फिल्म लगातार कमाई करती हुई भी दिख रही है.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 14: सलमान खान की मूवी ने कमाए इतने करोड़
नई दिल्ली:

ईद के मौके पर सलमान खान किसी का भाई किसी की जान रिलीज करके फैंस को तोहफा दिया था. लेकिन लगता है फैंस को वह तोहफा पसंद आता नहीं दिख रहा. दरअसल, जहां जैसे तैसे फिल्म ने 100 करोड़ रुपए कमाए हैं तो वह 150 करोड़ की तरफ फिल्म धक्के खा खाकर बढ़ती हुई नजर आ रही है. ऐसा हम नहीं बल्कि फिल्म का दूसरे हफ्ते का कलेक्शन कह रहा है, जो प्रतिदिन कम हो रहा है. वहीं 14वें दिन भी फिल्म ने कोई खास कलेक्शन नहीं किया है. आइए हम आपको बताते हैं फिल्म ने 14 दिनों में कितनी कमाई की है. 

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सचनिक के अनुसार, सलमान खान की मल्टी स्टारर फिल्म ने 14वें दिन 1.10 करोड़ की कमाई की है. जबकि फिल्म का कुल आंकड़ा 106.07 करोड़ हो गया है. 14 दिनों की कमाई की बात करें तो पहले दिन 13.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 25.75 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 26.61 करोड़ रुपये, चौथे दिन 10.17 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 6.12 करोड़ रुपये, छठे दिन 4.5 करोड़ रुपये, सातवें दिन 3.5 करोड़ रुपये, आठवें दिन 2.35 करोड़ रुपये, नौंवे दिन 3.3 करोड़ रुपये, दसवें दिन 4.35 करोड़ रुपये, 11वें दिन 2.50 करोड़ रुपये और 12वें दिन लगभग 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं 13वें दिन फिल्म ने 1.17 करोड़ की कमाई की है.  

80 करोड़ के बजट में बनीं सलमान खान की 'किसी का भाई किसी की जान' में भाईजान के अलावा पूजा हेगड़े, वेंकटेश दग्गुबाती, जगपति बाबू, जस्सी गिल, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, शहनाज गिल, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह और पलक तिवारी नजर आ रहे हैं. वहीं वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही टाइगर 3 लेकर आने वाले हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

एयरपोर्ट पर शाहरुख खान ने सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे फैन का हाथ हटाया

Advertisement
Featured Video Of The Day
हत्या से 34 मिनट पहले की कॉल... पुलिस को सिया के फोन में क्या-क्या मिला?
Topics mentioned in this article
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan  box Offie
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan  box Office Collection
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan  news
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Collection
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan  cast
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan  trailer
Salman Khan
Bollywood News In Hindi
Bollywood News
Ndtv Khabar
Ndtv Hindi
Ndtv News In Hindi
Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Box Office Collection Day 14