किशोर कुमार की तीसरी पत्नी, सिंगर से रिश्ता टूटने के बाद थामा मिथुन चक्रवर्ती का हाथ, 67 फिल्मों में नजर आई ये एक्ट्रेस

किशोर कुमार की तीसरी पत्नी का नाम लेते हुए हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उनकी यादगार फिल्मों में से एक राज तिलक भी है. 1984 में आई ये फिल्म उस साल सबसे ज्यादा कमाने वाली एक्शन ड्रामा फिल्म बनी थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
योगिता बाली 13 अगस्त को अपना बर्थडे सेलिब्रेट करती हैं
Social Media
नई दिल्ली:

बॉलीवुड की दुनिया बाहर से जितनी चमकदार दिखती है, उसके पीछे सितारों की जिंदगी में उतने ही उतार-चढ़ाव छिपे होते हैं. कुछ ऐसी ही कहानी अभिनेत्री योगिता बाली की भी है. 13 अगस्त 1952 को मुंबई में जन्मीं योगिता बाली ने 70 और 80 के दशक में अपनी खूबसूरती और अभिनय से लाखों दर्शकों के दिलों में जगह बनाई. लेकिन फिल्मों से ज्यादा उनकी निजी जिंदगी सुर्खियां बंटोरी. प्यार, शादी, तलाक और फिर एक ऐसे रिश्ते की शुरुआत, जो आज भी कायम है.

योगिता बाली का संबंध भी फिल्मी परिवार से रहा. वह मशहूर अभिनेत्री गीता बाली की भतीजी हैं. ऐसे में बचपन से ही उनका फिल्मी दुनिया से जुड़ाव रहा. जब उन्होंने फिल्मों में कदम रखा तो उनकी खूबसूरती ने लोगों को दीवाना बना दिया. साल 1971 में फिल्म 'परवाना' से उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की. इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया और अमिताभ बच्चन, राजेश खन्ना, देव आनंद, संजीव कुमार और सुनील दत्त जैसे बड़े सितारों के साथ स्क्रीन शेयर की.

हालांकि, योगिता को ज्यादातर फिल्मों में सपोर्टिंग किरदार मिले, लेकिन उन्होंने करीब 60 से ज्यादा फिल्मों में काम करके अपनी अलग पहचान बनाई. 'नागिन', 'महबूबा', 'चाचा भतीजा', 'जानी दुश्मन' और 'राजतिलक' जैसी फिल्मों में उनका काम याद किया जाता है. लेकिन इसी दौरान उनकी निजी जिंदगी में भी एक बड़ा मोड़ आया.

Advertisement

साल 1976 में योगिता बाली ने मशहूर गायक और अभिनेता किशोर कुमार से शादी कर ली. किशोर कुमार की यह तीसरी शादी थी, जबकि योगिता की पहली. दोनों की शादी उस दौर में काफी चर्चा में रही. किशोर कुमार उस समय हिंदी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय गायकों और कलाकारों में शामिल थे. ऐसे में दोनों का रिश्ता स्वाभाविक रूप से सुर्खियों में आ गया.

हालांकि, यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया. शादी के करीब दो साल बाद 1978 में दोनों का तलाक हो गया. योगिता की जिंदगी में यह रिश्ता एक अध्याय की तरह आया और फिर खत्म हो गया.

Advertisement

तलाक के अगले ही साल यानी 1979 में योगिता बाली की जिंदगी में अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती की एंट्री हुई और दोनों ने शादी कर ली. यह रिश्ता उस समय भी चर्चा में रहा लेकिन योगिता और मिथुन ने धीरे-धीरे अपनी जिंदगी को मीडिया की चकाचौंध से दूर रखना शुरू कर दिया. शादी के बाद योगिता ने फिल्मों से भी दूरी बनानी शुरू कर दी. 1989 में आई 'आखिरी बदला' उनकी आखिरी फिल्मों में शामिल रही और इसके बाद उन्होंने एक्टिंग से लगभग पूरी तरह दूरी बना ली.

मिथुन और योगिता की शादीशुदा जिंदगी में भी कई उतार-चढ़ाव की खबरें आती रहीं. खासतौर पर मिथुन का नाम अभिनेत्री श्रीदेवी के साथ जोड़े जाने की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं. हालांकि, योगिता ने अपने परिवार को संभालते हुए निजी जिंदगी को आगे बढ़ाया. समय के साथ दोनों ने अपने रिश्ते और परिवार को प्राथमिकता दी. योगिता और मिथुन के चार बच्चे हैं, तीन बेटे महाक्षय, उश्मय और नमाशी और बेटी दिशानी. महाक्षय और नमाशी फिल्म इंडस्ट्री में भी काम कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें: मीनाक्षी शेषाद्री और गोविंदा का 33 साल पुराना गाना, अल्का याग्निक की आवाज पर हीरोइन की अदाओं ने बनाया खास

Advertisement
Featured Video Of The Day
मॉनसून सत्र | 'AK-47 का इस्तेमाल...' प्रियंका गांधी का केंद्र सरकार पर हमला
Topics mentioned in this article
Yogeeta Bali
Yogeeta Bali And Mithun
Kishore Kumar
Entertainment
Bollywood