खुशी मुखर्जी ने क्रिकेटर Suryakumar Yadav को लेकर कह दी बड़ी बात, बोलीं- वो मुझे बहुत मैसेज करता था और

खुशी मुखर्जी यूं तो हमेशा अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से चर्चा में रहती हैं लेकिन इस बार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव को लेकर ऐसा दावा कर दिया कि लोग हैरान ही रह गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
खुशी मुखर्जी ने सूर्यकुमार यादव को लेकर ये क्या कह दिया
Social Media
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस खुशी मुखर्जी जो इस साल अक्सर अपने बोल्ड कपड़ों की वजह से सुर्खियों में रहीं, ने अपने एक बयान सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. अपने ड्रेसिंग सेंस की वजह से चर्चा में रहना तो कोई नहीं बात नहीं है लेकिन इस बार उनकी स्टेटमेंट थोड़ी अलग और बड़ी है क्योंकि उन्होंने एक क्रिकेटर को लेकर दावा किया है. हाल ही में एक इवेंट के रेड कार्पेट पर उन्होंने एक दावा किया कि भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव उन्हें बहुत मैसेज करते थे. इवेंट में उनसे पूछा गया कि उन्हें कौन सा क्रिकेटर सबसे ज्यादा पसंद है और वह किसे डेट करना चाहेंगी. इस पर एक्ट्रेस ने जवाब दिया, "मैं किसी क्रिकेटर को डेट नहीं करना चाहती. मेरे पीछे बहुत सारे क्रिकेटर थे. वह कौन से क्रिकेटर हैं? हां शायद...सूर्यकुमार यादव मुझे बहुत मैसेज करते थे. लेकिन अभी हमारी ज्यादा बातचीत नहीं होती है. मुझे किसी के साथ जुड़ना पसंद नहीं है, और मुझे कोई लिंक-अप पसंद नहीं है."

कई नेटिजन्स ने उनके बयान पर रिएक्शन दिया है और इस पर अपने विचार शेयर किए हैं. एक यूजर ने कहा, "पहले ही आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं दादा." दूसरे ने लिखा, "यह सवाल पहले से सेट था". एक कमेंट में लिखा था, "हां मुझे पता है, वह मेरे ऑफिस का एक यादव भाई है, सिक्योरिटी वाला, वह मैसेज करता था." एक और कमेंट में लिखा था, "सूर्य भाई का फॉर्म यहीं खराब हो गया है." एक और कमेंट में लिखा था, "हमारा कप्तान खतरे में है... वर्ल्ड कप सामने है." एक यूजर ने कहा, "सूर्य को क्या पसंद आ गया, खुशी में." एक और यूजर ने कहा, "आजकल यह नया ट्रेंड है, बोल दो कोई क्रिकेटर मुझे मैसेज करता था." एक नेटिजन ने लिखा, "जरूर सूर्य की किसी फेक ID से होगा." एक और कमेंट में लिखा था, "@surya_14kumar भाई मैं तो ना सहता यह बेइज्जती." 

कौन हैं खुशी मुखर्जी?

यह एक्ट्रेस कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, जैसे हार्ट अटैक, डोंगा प्रेमा, श्रृंगार, अंजल थुरई और श्रृंगारम आर्ट ऑफ लव, कुछ नाम हैं. इन फिल्मों के अलावा, वह नादान, रीति रिवाज, नूरी, बालवीर, देविका और स्ट्रेंजर जैसे शो का भी हिस्सा रही हैं. खुशी मुखर्जी कुछ OTT शो का भी हिस्सा रही हैं. बात करें खुशी मुखर्जी के इस लेटेस्ट बयान की तो अभी तक सूर्यकुमार यादव ने इस बयान पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. इस क्रिकेटर ने आखिरी बार साउथ अफ्रीका के खिलाफ T20 सीरीज में भारत के लिए खेला था, जिसमें उन्होंने टीम को 3-1 से सीरीज जितवाई थी. सूर्यकुमार जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20 सीरीज में भारत की कप्तानी करने वाले हैं. यह सीरीज T20 वर्ल्ड कप की तैयारी के तौर पर होगी, जो 7 फरवरी से शुरू होगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
बांकीपुर उपचुनाव : BJP उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने चुनाव लड़ने से किया इनकार
Topics mentioned in this article
Khushi Mukherjee
Khushi Mukherjee Suryakumar Yadav
Suryakumar Yadav Controversy
Suryakumar Yadav Khushi Mukherjee
Khushi Mukherjee Controversy