70 साल पुराने टाइटल के साथ आ रही नई फिल्म, कपूर खानदान से है तगड़ा कनेक्शन

इस टाइटल से 70 साल पहले एक फिल्म आई थी. इस फिल्म को आज क्लासिक माना जाता है और इसमें उस दौर के दो बड़े सितारे थे.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
खेसारी लाल यादव बने श्री 420!
Social Media
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर धमाका करने को तैयार हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म 'श्री 420' का ट्रेलर मेकर्स ने रविवार (3 अगस्त) को जारी किया. ट्रेलर ने आते ही दर्शकों के बीच धूम मचा दी. इस फिल्म में खेसारी लाल के साथ मधु शर्मा और श्वेता महारा भी लीड रोल में नजर आएंगी. ट्रेलर में खेसारी का एक्शन से भरपूर और कॉमिक अवतार दोनों देखने को मिलता है. वह एक चतुर ठग बनकर अलग-अलग रूप में लोगों को चकमा देते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस ठगी के बीच जो ह्यूमर और कॉमेडी का तड़का है, वह दर्शकों को खूब गुदगुदा रहा है.

फिल्म का ट्रेलर एसआरके म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया. इस ट्रेलर की शुरुआत बेहद दिलचस्प तरीके से होती है और दमदार वॉयसओवर सुनाई देता है, "आप लोगों ने नटवरलाल का नाम तो सुना ही होगा, जिसने ताजमहल, लाल किला... राष्ट्रपति भवन तक बेच दिया...." 

यहीं से कहानी में ट्विस्ट शुरू होता है. इसके बाद खेसारी लाल यादव की धमाकेदार एंट्री होती है, जिन्हें ट्रेलर में 'आज के नटवरलाल... भईया राजन' कहा गया. इस दौरान बैकग्राउंड से आवाज आती है, 'इनसे मिलिए, ये हैं आज के नटवरलाल भईया राजन... इनके मासूम चेहरे पर मत जाइए... बड़ी-बड़ी फेंकना तो इनकी फितरत है.'

ट्रेलर में खेसारी की चालाकियों की झलकियां दिखती हैं, जहां वे लोगों को चतुराई से चकमा देते नजर आते हैं. दूसरी ओर उनकी हरकतों से वे खुद मुसीबतों में भी फंसते हैं, जिससे कहानी में कॉमेडी और ड्रामा का जबरदस्त तड़का लगता है. साथ ही फिल्म में उनका रोमांटिक अंदाज और एक्शन अवतार भी देखने लायक है. यही वजह है कि ट्रेलर को रिलीज के कुछ ही घंटों में चार लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है.

Advertisement

फिल्म निर्माता मधु शर्मा और समीर आफताब हैं, जबकि निर्देशन की कमान प्रवीण कुमार गुडुरी ने संभाली है. फिल्म में खेसारी के अलावा संजय पांडे, समर्थ चतुर्वेदी, प्रकाश जैस, श्रद्धा नवल, निशा गुप्ता और उमाकांत राय जैसे दिग्गज कलाकार भी दमदार भूमिकाओं में नजर आएंगे. खेसारी ने फिल्म के ट्रेलर को लेकर इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया है और फैंस से ट्रेलर देखने और प्रतिक्रिया देने की अपील की.
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
हर तरफ लोगों का हुजूम, अली खामेनेई के जनाजे में उमड़ा जनसैलाब
Topics mentioned in this article
Srk Music
Srkmusic
Srk
Srk Movies
Bhojpuri Movie Song
Bhojpuri Song
Pawan Singh
New Bhojpuri Movie
New Bhojpuri Cinema
New Bhojpuri Film
Aamrapali Dubey
Khesari Lal Yadav
Shilpi Raj Song
Pramod Premi Song
Ankush Raja Song
Arvind Akela Kallu
Neelkamal Singh
Pawan Singh Song
Pramod Premi Yadav Song
Aamrapali Movie
Khesari Lal New Movie
Khesari Lal New Song
Shree 420
Shree 420 Movie
Shree 420 New Movie
Khesari Lal Comedy Movie
Shree 420 Trailer
Shri