खेसारी लाल यादव ने दिया शादी का झांसा! एक ही कंपनी के लिए गाए दो साल तक गाने, विवादों में रहे भोजपुरी सुपरस्टार

खेसारी लाल यादव का इन विवादों में नाम रहा, जिसमें को-स्टार से बदसलूकी से लेकर 2 साल के बैन तक शामिल है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
खेसारी लाल यादव मना रहे हैं 40वां जन्मदिन

खेसारी लाल यादव, भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार को कौन नहीं जानता. अपनी दमदार आवाज, जबरदस्त डांस और देसी अंदाज की वजह से उन्होंने करोड़ों फैंस बना लिए हैं, लेकिन इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उन्हें काफी संघर्ष करना पड़ा. उनके परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी. ऐसे में बिहार से आकर वह दिल्ली के ओखला में लिट्ठी-चोखा की छोटी सी दुकान चलाकर परिवार को पालते थे, लेकिन गाना गाने का जूनून खेसारी को एक अलग ही दुनिया में ले जाने वाला था. इस काम के जरिए पैसा जमा कर उन्होंने अपना पहला एल्बम रिलीज किया था. हालांकि बीते कई साल से गायकी से ज्यादा सिंगर अपने विवादों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. 

खेसारी लाल यादव ने तय किया फर्श से अर्श तक  

फर्श से अर्श तक का सफर तय करने वाले खेसारी अक्सर अपनी बेबाकी, साथी कलाकारों के साथ आपसी खींचतान और कानूनी पेचीदगियों के घेरे में रहते हैं. जहां एक तरफ उनके प्रशंसक उनकी इस बेबाकी को उनकी 'सादगी' और 'जमीनी जुड़ाव' मानते हैं, वहीं आलोचक इसे चर्चा में बने रहने का एक 'पब्लिसिटी स्टंट' करार देते हैं. इसके साथ ही सिंगर के खुद के बयान भी समय-समय पर आग में घी डालने का काम करते रहे हैं. आज हम उनके विवादों के बारे में विस्तार से जानेंगे.

ये भी पढ़ें- राजपाल यादव की ये फिल्म है विराट कोहली की फेवरेट, कितनी बार भी देखो हंसते हंसते हो जाता है पेट में दर्द, बॉक्स ऑफिस पर थी फ्लॉप

खेसारी लाल यादव का है विवादों से गहरा नाता

खेसारी लाल यादव का पवन सिंह के साथ विवाद बहुत पुराना है. दोनों के फैंस के बीच ज्यादा बेहतर होने की जंग हमेशा देखी गई और एक समय ऐसा आया कि दोनों सिंगर खुले तौर पर एक दूसरे को निशाना बनाने लगे. राजनीति में एंट्री के बाद विवाद और ज्यादा गहरा गया, और दोनों ने ही एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए। पवन सिंह ने हमेशा कहा है कि उनका और खेसारी का कोई कंपटीशन नहीं है, जबकि खेसारी पवन को भोजपुरी उद्योग पर कब्जा करने वाले एक विलेन के तौर पर देखते हैं.

Advertisement

काजल राघवानी से किया था शादी का वादा

खेसारी और काजल राघवानी के विवाद को भी भुलाया नहीं जा सकता है. दोनों के बीच लंबा अफेयर रहा था और काजल ने खुद इंटरव्यू देकर दोनों के रिश्ते का खुलासा किया था. हालांकि खेसारी का भी कहना था कि काजल आज जो भी हैं, वो उन्हीं की वजह से हैं, क्योंकि उन्हीं की बदौलत उन्हें काम मिला था. काजल राघवानी ने आरोप लगाया था कि पहले खेसारी ने शादी का वादा किया था, लेकिन अब दूसरी अभिनेत्रियों के साथ हैं. खेसारी पर गानों के लिरिक्स चोरी करने के भी आरोप लगते रहते हैं. खेसारी के कई गानों पर क्रेडिड न दिए जाने का भी आरोप लगा, हालांकि अभिनेता ने कभी खुले तौर पर आरोपों पर बात नहीं की.

ये भी पढे़ं- सूर्यवंशम के भानुप्रताप को जहर वाली खीर खिलाने वाला सोनू अब है 33 साल का गबरू जवान, बदला लुक देख बिग बी भी नहीं पहचान पाएंगे

Advertisement

एक ही कंपनी के लिए गाए दो साल तक गाने

इसके अलावा, बहुत कम लोग जानते हैं कि खेसारी को दिल्ली कोर्ट ने एक मामले में 2 साल के लिए बैन भी कर दिया था, जिसके बाद उन्होंने 2 साल तक एक ही कंपनी के लिए गाने गाए थे. खेसारी पर को-स्टार्स के साथ बदसलूकी का आरोप तो हमेशा से लगता रहा, लेकिन उन्हें स्टेज से अपनी फीमेल फैंस के साथ भी दुर्व्यवहार करते हुए कई बार देखा गया. फैंस के साथ की गई बदसलूकी की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने स्टेज से कहा था, 'जहां से मन है, वहीं से पकड़ लूंगा.' इस वाक्य ने खेसारी की इमेज पर बड़ा धब्बा लगाया था. इसके साथ ही खेसारी ने भोजपुरी उद्योग में आए नए सिंगर्स को भी नीचा दिखाने की कोशिश की थी. उन्होंने इंटरव्यू में कल्लू, समर सिंह, और रितेश पांडेय की 'औकात' पर बात की थी, जिसके बाद सभी कलाकारों ने मिलकर मोर्चा खोल दिया. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Bharat Ki Baat Batata Hoon | Iran Israel War: जंग में Donald Trump के 7 विमान तबाह हुए? | Iran War