खलनायक 2 की पहली झलक आई सामने, जानें संजय दत्त की 33 साल पहले आई खलनायक ने कितनी की थी कमाई, विवादों में अटकी थी रिलीज

खलनायक 2 के टीजर ने फैंस को एक्साइटेड कर दिया है, वहीं 1993 में आई खलनायक की कमाई और रिलीज विवाद भी फिर चर्चा में आ गया है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
संजय दत्त की खलनायक 2 का ऐलान
नई दिल्ली:

सालों बाद एक बार फिर बॉलीवुड का सबसे यादगार विलेन बल्लू चर्चा में है और इस बार उसका अंदाज पहले से ज्यादा खतरनाक नजर आ रहा है. 24 अप्रैल को ‘खलनायक रिटर्न्स' का टीजर सामने आया और रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया. टीजर में संजय दत्त का लुक काफी डरावना और इंटेंस दिखाया गया है, जिसे देखकर फैंस पुराने दौर की यादों में खो गए हैं. चेहरे पर कालिख, खून से सना बदन और आंखों में वही खौफ, ये सब मिलकर एक बार फिर बल्लू के किरदार को रियलिस्टिक बना रहे हैं. खास बात ये है कि इस बार कहानी में और ज्यादा डार्कनेस और सस्पेंस नजर आ रहा है.

टीजर में दिखा खौफनाक अवतार

टीजर की शुरुआत आग और तबाही के सीन से होती है, जहां चारों तरफ लपटें उठती नजर आती हैं. इसी बीच एक हाथ दिखता है जो बेड़ियों में जकड़ा होता है और यही इशारा देता है कि बल्लू वापस आ चुका है. संजय दत्त जमीन पर बैठे सिगरेट जलाते नजर आते हैं और उनके चेहरे पर खून और कालिख साफ दिखती है. लंबे बाल और इंटेंस लुक उन्हें और भी खतरनाक बना रहा है.टीजर में उनका डायलॉग और ‘नायक नहीं खलनायक हूं मैं' गाने की झलक पुराने दौर की याद दिलाती है. कुल मिलाकर टीजर छोटा जरूर है, लेकिन सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है.

ये भी पढ़ें- अरिजीत सिंह की वाइफ की 5 फोटो, तलाकशुदा बचपन की दोस्त को बनाया दूसरी पत्नी

33 साल पहले बनी थी ‘खलनायक'

साल 1993 में रिलीज हुई फिल्म ‘खलनायक' उस दौर की बड़ी हिट फिल्मों में शामिल थी. इस फिल्म को सुभाष घई ने प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया था. फिल्म में संजय दत्त के अलावा जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित भी अहम रोल में थे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘खलनायक' करीब 5 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 20 से 21.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी. उस समय के हिसाब से ये बहुत बड़ी सफलता मानी जाती थी और फिल्म साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल रही थी.

Advertisement

रिलीज के समय क्यों अटक गई थी फिल्म

फिल्म की रिलीज से पहले संजय दत्त का नाम एक बड़े विवाद में आ गया था, जिसकी वजह से फिल्म पर भी असर पड़ा. दरअसल, संजय दत्त को जेल जाना पड़ा था. वहीं उस समय हालात ऐसे बन गए थे कि फिल्म की रिलीज पर सवाल उठने लगे थे और इसे टालने की नौबत आ गई थी. हालांकि बाद में फिल्म रिलीज हुई और दर्शकों ने इसे हाथोंहाथ लिया. जबकि रिलीज के बाद फिल्म के गाने चोली के पीछे क्या है पर भी विवाद हुआ और दूरदर्शन पर इस गाने को बैन कर दिया गया.  

अब क्या नया लेकर आएगी ‘खलनायक 2'

अब ‘खलनायक 2' के साथ कहानी को आगे बढ़ाने की तैयारी है. टीजर से साफ है कि इस बार फिल्म और ज्यादा डार्क और एक्शन से भरपूर होने वाली है. हालांकि अभी मेकर्स ने पूरी स्टारकास्ट और कहानी को लेकर ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है, लेकिन बल्लू का किरदार फिर से स्क्रीन पर धमाका करने के लिए तैयार नजर आ रहा है. वहीं संजय दत्त ने मीडिया से कहा, 1993 मुंबई ब्लास्ट केस में जेल जाने के दौरान यह आइडिया शुरू हुआ था. उन्होंने कहा, जेल में मैंने अपने आसपास के लोगों से पूछा कि फिल्म देखने के लिए कौन कौन इ्ट्रस्टेड है और 4000 कैदियों ने कहा, हम सब देखेंगे. मैंने उनसे कहा कि सभी एक पेज लिखें (खलनायक की कहानी). और मुझे 4000 पेजों को पढ़ने में वक्त लगा. जब मैं जेल से बाहर आया. मैंने सुभाष सर से इसे पढ़ने के लिए कहा. इसके बाद उन्होंने कहा यह बननी चाहिए.   

Advertisement

ये भी पढ़ें- जितेंद्र ने चॉल में बिताया था बचपन, आज जुहू के 200 करोड़ के बंगले में हैं रहते, कहा- जब मेरे घर में पंखा लगा

Featured Video Of The Day
Bhojshala Mandir Verdict: भोजशाला पर मुस्लिम पक्ष का दावा खारिज, हाईकोर्ट बोला- सिर्फ पूजा होगी, नमाज नहीं
Topics mentioned in this article