The Kerala Story 2: द केरल स्टोरी 2 का नहीं है केरल से कोई कनेक्शन, झूठ फैला रहे मेकर्स?

द केरल स्टोरी-2 का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से फिल्म को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. हाल में दिल्ली में फिल्म की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई जिसमें मेकर्स से तीखे सवाल किये गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
The Kerala Story 2 को लेकर नहीं खत्म हो रहा विवाद
Social Media
नई दिल्ली:

कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म ‘केरल स्टोरी 2'  27 फरवरी को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है. रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है. खासतौर पर केरल के लोग इस फिल्म को सख्त नापसंद कर रहे हैं और इसे एक नफरत फैलाने वाली फिल्म बता रहे हैं. इसी बीच फिल्म के डायरेक्टर और राइटर का वीडियो रेडिट ने शेयर किया है जिसमें दिख रहा है कि फिल्म के प्रमोशन के दौरान पत्रकार, मेकर्स पर जमकर बरस रहे हैं और तीखे सवाल कर रहे हैं.

The name is Kerala Story 2 but 37 North Indians?
by u/ in r/MalayalamMovies

‘स्टोरी केरल की विक्टिम खड़े किए नॉर्थ इंडियन'
रेडिट ने जो वीडियो शेयर किया है उसके टाइटल से ही पता चल रहा है कि मीडिया पर्सन इस बात पर सवाल कर रहे थे कि अगर फिल्म का नाम केरल स्टोरी है तो स्टेज पर सभी विक्टिम नॉर्थ इंडियन क्यों खड़े हुए हैं.  प्रमोशन के दौरान एक पत्रकार डायरेक्टर से सवाल करते है कि सर यहां विक्टिम हैं यूपी से, महाराष्ट्र से और बाकी राज्यों से? इसके जवाब में विपुल शाह कहते हैं कि ‘केरला स्टोरी 1 के समय हम लोग केरल विक्टिम को लाए थे उसका वीडियो अभी भी यूट्यूब पर मौजूद है. अगर हम आज भी उनको ले आते तो आप कहते कि हम उन्हीं लोगों को वापस ला रहे हैं तो ये बात ठीक नहीं है.'

यह भी पढ़ें: 'मोटी चमड़ी रखिए...' यादव जी की लव स्टोरी के खिलाफ याचिका पर सुनवाई से सुप्रीम कोर्ट का इंकार

आप केरल की बेइज्जती कर रहे हैं'
डायरेक्टर की बात सुनकर अन्य पत्रकार सवाल करते हैं, ‘सर केरल एजुकेशन के मामले में नंबर 1 स्टेट है, आप केरल की बेइज्जती कर रहे हैं.' इसके जवाब में मेकर्स कहते हैं, ‘अगर आप अपने राज्यों की परेशानी को लेकर अंधे हो जाएंगे जो कि एक शानदार राज्य है, तो आप अपने राज्य को खराब कर रहे हैं हम नहीं.'

सवाल जवाब का सिलसिला यहीं नहीं थमा
इसके बाद पत्रकारों ने मेकर्स से सवाल किया कि केरल में चुनाव में आ रहे हैं इसलिए ये फिल्म बनाई गई है. इसके जवाब में विपुल ने कहा, ‘इससे पहले भी कई राज्यों में चुनाव हुए बंगाल में हुए, राजस्थान में हुए, मध्य प्रदेश में हुए हमें अगर चुनाव के आसपास ही फिल्म बनानी होती तो उन राज्यों पर भी बनाते.' कुल मिलाकर अगर आप वीडियो देखेंगे तो आपको साफ नजर आ आएगा कि वहां मौजूद पत्रकार भी फिल्म की कहानी से कुछ खास खुश नहीं हैं.
 

यह भी पढ़ें: दीपिका कक्कड़ की सर्जरी रही सक्सेसफुल, पति शोएब ने बताया- थोड़े दर्द में हैं

क्या है फिल्म की कहानी?
‘द केरल स्टोरी 2'  के ट्रेलर की शुरुआत एक चौंकाने वाले बयान से होती है, जिसमें कहा गया है कि अगले 25 साल में भारत एक इस्लामिक स्टेट बन सकता है. इसके बाद कहानी अलग-अलग राज्यों की ओर जाती है और तीन हिंदू लड़कियों की जिंदगी की घटनाओं को सामने लाती है. आगे राजस्थान में एक परिवार पुलिस स्टेशन पहुंचता है और शिकायत करता है कि उनकी 16 साल की बेटी का जबरन धर्म परिवर्तन करने की कोशिश की गई है. वहीं, इसके बाद मध्य प्रदेश की कहानी दिखाई जाती है, जहां एक हिंदू लड़की को प्यार के नाम पर धोखा देकर शादी का झांसा दिया जाता है, लेकिन उसके बाद उस पर धर्मांतरण का दबाव बनाया जाता है. तीसरी कहानी में केरल में एक मुस्लिम लड़का अपनी हिंदू गर्लफ्रेंड से लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के लिए कहता है. जब लड़की अपने धर्म को बनाए रखने की बात करती है, तो स्थिति तनावपूर्ण हो जाती है.

Featured Video Of The Day
BJP के खिलाफ हल्लाबोल में जो थे सबसे आगे, वही तृणमूल छोड़ सबसे पहले भागे
Topics mentioned in this article
Kerala Story 2
Kerala Story 2 Promotion Video
The Kerala Story 2
The Kerala Story
Kamakhya Narayan Singh
Vipul Amrutlal Shah
Anurag Kashyap
The Kerala Story 2 Cast
The Kerala Story 2 Budget
The Kerala Story 2 Release Date
The Kerala Story 2 Advance Booking
The Kerala Story 2 Controversy
The Kerala Story 2 Story
The Kerala Story 2 Box Office
The Kerala Story 2 CBFC
The Kerala Story 2 Real Cases