कैटरीना कैफ को बढ़े हुए वजन पर बॉडी शेम करने लगे लोग, टीवी एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

कैटरीन कैफ का एक वीडियो शेयर कर हर कोई उनके बदले लुक पर अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहा था. ऐसे में शिवालिका ओबेरॉय आगे आईं और कैटरीना को सपोर्ट करते हुए पोस्ट पार्टम इफेक्ट्स के बारे में बात की और लोगों की गलत सोच को बेतुका बताया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कैटरीना कैफ के सपोर्ट में आई टीवी एक्ट्रेस शिवालिका ओबेरॉय
Social Media
नई दिल्ली:

अभिनेत्री कटरीना कैफ पिछली पब्लिक अपीयरेंस के बाद ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं, जिसके बाद अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय अब उनके सपोर्ट में सामने आई हैं. उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए कहा कि इस तरह की मानसिकता वाले कितने बेतुके होते हैं. अभिनेत्री शिवालिका ओबेरॉय ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कटरीना कैफ की वो तस्वीर पोस्ट की, जिसे लेकर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. तस्वीर पोस्ट कर अभिनेत्रीन शिवालिका ओबेयरॉय ने लिखा, "क्या हो गया है मतलब?!?! ये मातृत्व है!"

उन्होंने लिखा, "नॉर्मल पोस्टपार्टम रिकवरी ऐसी ही दिखती है,अच्छी, बुरी, सूजन, थकान और बीच की हर चीज. मातृत्व के ऐसे रूप का महिमामंडन करना बंद करें जो मौजूद ही नहीं है. पिछले कुछ दिनों में ऐसी कई पोस्ट देखने के बाद सोच रही हूं कि ये सोच कितनी बेतुकी है."

शिवालिका ओबेरॉय ने हाल ही में अपने बच्चे का स्वागत किया है ऐसे में प्रेग्नेंसी के बाद शरीर में आए बदलावों को वे अच्छे से समझती हैं. ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी अभिनेत्री को प्रेग्नेंसी के बाद उसके बदलते लुक को लेकर ट्रोल किया जा रहा है. इससे पहले पत्रलेखा समेत कई अभिनेत्री इस तरह की ट्रोलिंग का सामना कर चुकी हैं.

Photo Credit: social media

दरअसल अभिनेत्री कटरीना कैफ नवंबर 2025 में बेटे विहान के जन्म के बाद कैटरीना कैफ काफी समय तक लाइमलाइट से दूर थीं. वह 26 अगस्त 2026 को मुंबई में एक अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंची थीं, जहां पैप्स ने उन्हें कवर किया था. अभिनेत्री के बढ़े हुए वजन (प्रेग्नेंसी के बाद के बदलाव) को लेकर ट्रोल किया जा रहा है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: हनुमान अंश में कौन बना बाबा नीम करौली? पहली ही फिल्म में निभाया ऐसा किरदार, सेट पर रोज होती थी आरती, शुद्ध शाकाहारी था भोजन

सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और तस्वीरें सामने आने के बाद कुछ ट्रोल्स ने उनके बदले हुए लुक और वजन को लेकर असंवेदनशील और भद्दे कमेंट्स किए. हालांकि, कैटरीना के तमाम फैंस ने ट्रोल्स को करारा जवाब दिया और उनका बचाव करते हुए कहा कि मां बनने के बाद शरीर में शारीरिक बदलाव होना बेहद सामान्य और प्राकृतिक प्रक्रिया है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
कौशांबी में विस्फोट मामला: आरोपी नौशाद का एनकाउंटर, बारूद के गोदाम पर चला बुलडोजर, पुलिस पर भी गाज
Topics mentioned in this article
Katrina Kaif
Katrina Kaif Films
Entertainment
Katrina Kaif Baby
Entertainment News